हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसे कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि हम कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद से निर्दोष लोगों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जब ट्रंप ने यह बात कही, उस समय पीएम मोदी समेत स्टेडियम में मौजूद सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश इससे मिलकर लड़ेंगे। ट्रंप ने अपने भाषण में सीमा सुरक्षा का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि हम दोनों ही देशों के लिए अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम दोनों मिलकर कदम उठाएंगे। ट्रंप के इस बयान को पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की कोशिशों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
ट्रंप ने कहा, ‘सुरक्षा के लिहाज से दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। हम दोनों देश कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद से एकजुट होकर लड़ेंगे। अमेरिका और भारत यह बात जानते हैं कि अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। हम सुरक्षा के खतरे को देश में नहीं आने देंगे। अवैध प्रवास को रोकने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अमेरिका हर दिन अर्थव्यवस्था में नए रेकॉर्ड बना रहा है। टैक्सस में बेरोजगारी सबसे निचले स्तर पर है। मैं भारत और अमेरिका के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर जाते हुए देख रहा हूं। भारत और अमेरिका बड़ी मात्रा में एक-दूसरे के देशों में निवेश कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। अगले हफ्ते मुंबई में सैकड़ों लोग एनबीए बास्केट बॉल मैच देखेंगे। पीएम मोदी बुलाएंगे तो मैं भी आ सकता हूं।’
ट्रंप ने कहा, ‘पीएम मोदी और मैं भारत और अमेरिका को जोड़ने वाले संबंधों का जश्न मनाने आए हैं। भारत के लोगों का अमेरिका में होना सौभाग्य की बात है। मुझे आपसे प्यार है। मैंने कहा था कि वाइट हाउस में भारत एक विश्वसनीय दोस्त है। मैं यह बात भी कह सकता हूं कि आपको भी डॉनल्ड ट्रंप से अच्छा दोस्त नहीं मिलेगा। पीएम मोदी यह बात जानते हैं। दोनों देशों के संविधान तीन शब्दों से शुरू होते हैं- वी द पीपल। पीएम मोदी के नेतृत्व में लोग उभरता हुआ भारत देख रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत 30 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल पाया है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?