पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित किया। ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश
में बिजनेस माहौल का जिक्र करते हुए निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि ‘अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो भारत आइए। अगर आप सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम और शहरीकरण में निवेश करना चाहते हैं, तो भारत आएं।’
पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत की सरकार देश के बिजनेस के माहौल को सुधार रही है। कॉरपोरेट टैक्स में कटौती करके भारत ने सकारात्मक संदेश दिया है।’ पीएम मोदी ने कहा कि “हमारी नई सरकार को अभी 3-4 महीने ही हुए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि ये तो अभी शुरुआत हुई है। अभी लंबा समय आगे बाकी है, इस सफर में भारत के साथ पार्टनरशिप करने के लिए ये पूरे विश्व के बिजनेस वर्ल्ड के लिए सुनहरा मौका है।”
मोदी ने कहा- हमने अपने रक्षा क्षेत्र को खोला है, ऐसा पहले कभी नहीं किया है। अगर आप भारत में और भारत के लिए बनाना चाहते हैं तो यहां पर आएं। भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जितना हमारी सरकार निवेश कर रही है, उतना पहले कभी नहीं किया। आने वाले वर्षों में 100 लाख करोड़ रुपए आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने जा रहे हैं।
मोदी ने बताया- सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी खर्च किया जाएगा। भारत ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है। हम सरकार में आए तो देश की इकोनॉमी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर के आसपास थी। बीते 5 वर्षों में हमने इसमें एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ दिए। इस बड़े टारगेट को अचीव करने के लिए हमारे पास क्षमता है, साहस है और परिस्थितियां भी हमारे साथ हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि “आज भारत की ग्रोथ स्टोरी के चार महत्वपूर्ण फैक्टर हैं, जो एक साथ दुनिया में मिलने मुश्किल हैं। ये 4 फैक्टर हैं- डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिमांड और डिसीसिवनेस।”
मोदी ने कहा- आज भारत की ग्रोथ के चार अहम फैक्टर हैं, जो एक साथ दुनिया में मिलने वाली शायद अपने आप में रेयरेस्ट कॉम्बिनेशन हैं। डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिमांड और डिसाइसिवनेस। पहले फैक्टर की बात करूं तो ऐसी पॉलिटिकल स्टेबिलिटी कई दशकों के बाद आई है। इन हालात में निवेश की सुरक्षा और उसके विकास का भरोसा अपने आप मिलता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?