दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
की और समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को याद किया। पीएम मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को भारत का महान नेता बताया। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती पर आधुनिक भारत के मूर्धन्य विचारक की पावन स्मृति को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि उपाध्यायजी भारत की सामाजिक सच्चाइयों से भलीभांति परिचित थे, उनके एकात्म मानवतावाद ने सदियों से समाज के हाशिए पर खड़े दुर्बल वर्गों को सामाजिक आर्थिक विकास की मूलधारा में सम्मिलित करने के लिए अंत्योदय जैसे विशेष प्रयास करने का आग्रह किया था।
उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का मानना था कि प्रकृति सम्मत विकास ही संस्कृति है, प्रकृति के विरुद्ध विकास समाज में विकृति पैदा करता है। समावेशी विकास ही स्थाई विकास है। मालूम हो कि दीनदयाल उपाध्याय का जन्म साल 1916 में मथुरा में हुआ था।
वहीं, पीएम मोदी ने कमजोर तबके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को भारत का महान नेता बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि कमजोर तबके की सेवा करने का उनके जीवन का संदेश दूर-दूर तक गूंजता है। पीएम मोदी ने जनसंघ के संस्थापक नेता के भाषण की एक वीडियो क्लिप भी साझा की।
भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचारों व सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा दी और मोदी सरकार उनके अंत्योदय के सपने को साकार करने में जुटी है ।
शाह ने भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू आदि मौजूद थे ।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झंडेवालान, नई दिल्ली में ‘सेवा कार्यक्रम‘ के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की
अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ मानवता के सच्चे उपासक, अद्भुत संगठनकर्ता और हम सबके प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाते हमें गर्व है कि गत पांच वर्षों से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गरीबों के कल्याण के अपने अडिग लक्ष्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को साकार कर के दिखाया है।’’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?