धोखाधड़ी के आरोपी अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल और उसके बेटे प्रणव अंसल को दिल्ली हवाईअड्डे से हिरासत में लिया है। दोनों भारत छोड़कर लंदन भागने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। जिसके बाद ही दिल्ली हवाईअड्डे पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि वो दिल्ली से लंदन AI 161 लंदन भागने की फिराक में था तभी उसे पकड़ा गया। बता दें कि लखनऊ के अंसल टाउनशिप घोटाले में सुशील अंसल सहित तीन अन्य निदेशकों के गिरफ्तारी की कवायद लखनऊ पुलिस की ओर से पहले से ही शुरू कर दी गई थी। वहीं रविवार शाम पांच बजे तक विभूतिखंड पुलिस का प्रणव अंसल को लेकर लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है।
अंसल ग्रुप के वाइस चेयरमैन पुत्र प्रणव अंसल को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। लखनऊ अंसल टाऊनशिप में घोटाले और पैसा हड़प कर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे थे। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया था। अंसल ग्रुप ने कहीं गरीबों का तो का पैसा हड़पा था। अंसल ग्रुप ने गरीबों के पैसे के साथ-साथ फौजियों को भी लुभावनी स्कीमों के लालच में फंसाकर पैसे हड़पे थे। जिसके बाद लोगों ने इस मामले केस दर्ज करवाया था।
बताया जा हरा है कि प्रणव अंसल रविवार को लंदन AI 161 फ्लाइट से भागने की फिराक में था। उसे लखनऊ पुलिस द्वारा अपने विरुद्ध जारी लुक आउट सर्कुलर से अंजान था। जिसकी जानकारी प्रणव को नहीं थी।
प्रणव अंसल के विरूद्ध विभूतिखण्ड थाने में 406,420,467,468,471,504,506 की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। वहीं इस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। डिटेन होने की सूचना मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभूति खंड थाने की टीम को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।
धोखाधड़ी के लगभग दो दर्जन मामले प्रणव अंसल के खिलाफ दर्ज हैं। अपने ऊपर लगातार दर्ज हो रहे मामलों के चलते दोनों ही भारत छोड़कर लंदन भागने की फिराक में थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?