तेजस लड़ाकू विमान की सवारी करने के बाद अब रक्षा मंत्री मशीन गन चलाते हुए नजर आए। इस समय रक्षा मंत्री गोवा में आईएनएस विक्रमादित्य पर हैं। विडियो में देखा जा सकता है कि रक्षा मंत्री मीडियम मशीन गन चला रहे हैं। राजनाथ सिंह ने रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ योग भी किया। यहां उन्होंने कहा था कि भारत 26/11 हमले को कभी भूल नहीं सकता और जो चूक हुई वह कभी दोहराई नहीं जाएगी।
रक्षा मंत्री ने कुछ दिन पहले ही स्वदशी तेजस विमान में भी उड़ान भरी। इसके बाद रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा था कि तेजस की सवारी अद्भुत थी लेकिन आधे घंटे में उनका मन नहीं भरा। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करना उन्हें अच्छा लगता है।
शनिवार को रक्षा मंत्री ने साइलंट किलर कही जाने वाली स्कॉर्पीन क्लास की अत्याधुनिक पनडुब्बी खंडेरी को भारतीय नौसेना को सौंपा। रक्षा मंत्री ने यह भी आशंका जाहिर की थी कि आतंकी समुद्र के रास्ते हमला कर सकते हैं इसलिए समुद्री ताकत बढ़ाने की जरूरत है। पनडुब्बी को सौंपते हुए उन्होंने भरोसा जताया था कि नौसेना हथियारों का समुचित उपयोग करेगी और समुद्र में राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
आईएनएस खंडेरी 45 दिनों तक पानी में रह सकती है और एक घंटे में 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। बेहद शांत होने के कारण ही इसे साइलंट किलर कहा जाता है। इसमें टॉरपीडो और ऐंटीशिप मिसाइल लगाई जाएंगी। खंडेरी के रूप में भारतीय नौसेना को बड़ी ताकत मिली है।
राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को पता है कि आतंकवादियों का क्या होगा ।राजनाथ सिंह ने रविवार सुबह विमान वाहक पर योग भी किया। उन्होंने कहा कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोगों ने योग को अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘उसे (योग) अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है.’रक्षा मंत्री ने कहा, ‘उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष (योग पर) प्रस्ताव पेश किया और इसका 177 देशों ने समर्थन किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?