बाढ़ग्रस्त बिहार के पटना में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे, तभी गुरुवार रात उनकी नाव पटल गई।
इस घटनाक्रम के बारे में उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर जानकारी दी। घटनाक्रम धनरुआ के रमणी बिगहा इलाके का है। वे नाव पर सवाल होकर यादव दौरा कर रहे थे। उनके साथ कुछ समर्थक भी थे। पानी की गहराई ज्यादा थी और नाव पलट गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने रामकृपाल यादव को डूबने से बचा लिया। रामकृपाल यादव के गिरते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें निकाला। इसके बाद लोगों की जान में जान आई। बताया जाता है कि समर्थकों के साथ ही वे वहां से लौट गए। बता दें कि मंगलवार को भी वे बाढ़ पीडि़त इलाकों में घूम रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, रामकृपाल यादव जिस नाव पर सवार होकर दौरा कर रहे थे, वे टायर की बनी थी। गनीमत यह कही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। बता दें, पिछले दिनों से यूपी और बिहार में भारी बारिश हो रही है। बिहार में भारी तबाही हुई है। पटना में बहुत नुकसान हुआ। यहां लोगों को नाव से निकाल गया। यहां तक कि उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यु किया, क्योंकि उनके बंगले में भी पानी भर गया था। मोदी तीन दिन बाद राजेंद्र नगर स्थित अपने निवास से बाहर निकल सके।
इस बीच, पटना के कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनसे साफ था कि लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटना के रेमंड शोरूम की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जहां महंगे-महंगे कपड़े पानी में खराब हो गए।
बहरहाल, खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ दिन और बारिश हो सकती है। वहीं जगह-जगह जलभराव मुश्किल खड़ी कर सकता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
पटना समेत समूचे बिहार में लौटते मानसून की भारी बारिश हुई है। मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को बंगलों में पानी भर गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?