हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 78 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। वहीं बाकी बचे 12 उम्मीदवारों का एलान बुधवार शाम को कर दिया गया है। खास बात ये है कि पहली सूची में जिन दिग्गज नेताओं और मंत्रियों का नाम कटा था उन्हें दूसरी लिस्ट से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन उनकी उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में भाजपा ने अपने मंत्रियों और विधायक पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। दो मंत्रियों समेत आठ विधायकों को टिकट नहीं दिया गया था । 90 में से 78 उम्मीदवार सोमवार को पार्टी ने घोषित किए थे। घोषित उम्मीदवारों में 35 नए और 43 पुराने चेहरे को तवज्जो दिया गया। 35 मौजूदा विधायकों पर भाजपा आलाकमान ने फिर से भरोसा जताया है।
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पहलवान योगेश्वर दत्त, बबीता फौगाट और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भी भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पाला बदलकर चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए नौ पूर्व विधायकों को टिकट नहीं मिली है। इससे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
पहली सूची ने सबको चौंकाया लेकिन दूसरी सूची ने और भी चौंका दिया। पहली सूची में दो मंत्रियों उद्योग मंत्री विपुल गोयल को फरीदाबाद और लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर सीट से पार्टी ने टिकट नहीं दी है। दूसरी में भी नाम शामिल नहीं है। इसके साथ ही छह विधायकों डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का अटेली, संतोष सारवान का मुलाना, बिमला चौधरी का पटौदी, गुहला से कुलवंत बाजीगर, सोहना से तेजपाल तंवर और रादौर से श्याम सिंह राणा का टिकट काट दिया गया है।
इसके अलावा राज्य खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कांबोज की सीट बदली गई है। वह इंद्री के बजाए रादौर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पहली सूची में नौ महिलाओं को टिकट मिले हैं। इनमें पुन्हाना सीट पर एक मुस्लिम महिला भी शामिल है। दो पुरुष मुस्मिल उम्मीदवारों को नूह और फिरोजपुर झिरका से मैदान में उतारा गया है। वहीं दूसरी सूची में दो महिलाओं के नाम शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?