महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नैशलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से टिकट मिलने के बावजूद पार्टी छोड़कर बीजेपी में आईं नमिता मुंदडा को बीजेपी ने टिकट दिया है। नमिता मुंदडा को कैज विधानसभा सीट से ही टिकट दिया गया है।बीजेपी ने अबतक कुल 139 नामों का ऐलान किया।इस नई लिस्ट के मुताबिक, उल्हास नगर से कुमार उत्तम चंद, कैज से नमिता मुंदडा, लातूर सिटी से शैलेष लहोती, मावल से संजय भेगड़े, बारामती से गोपीचंद पदलकर, बगलान से दिलीप बोरसे, उमरखड़ से नामदेव सासने, पुसड से निलय नाइक, अहेरी से अमरीश राजे अतराम, गोंडिया से गोपालदास अग्रवाल, मेलघास से रमेश मावस्कर, धम्मगांव रेलवे से प्रतापदादा अरुणभाऊ अदसाड और साकरी से मोहन गोकुल सूर्यवंशी चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले बीजेपी ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इस प्रकार बीजेपी ने अब तक कुल 139 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि अभी तक शिवसेना और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे का कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी ओर शिवसेना भी 70 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक गठबंधन के लिए हुई डील के तहत बीजेपी के खाते में 162 और शिवसेना के पास 126 सीटें आई हैं। राज्य की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से उठापटक जारी थी।
लिए बीजेपी के बाद अब शिवसेना ने भी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शिवसेना की पहली लिस्ट में 70 उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का भी नाम शामिल है। आदित्य मुंबई में वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य होंगे। आदित्य 3 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?