हरियाणा के गुरुग्राम ( Gurugram ) में एक शख्स ने अपनी पत्नी और चार नाबालिग बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।आरोपी ने खुद भी चाकू अपने दोनों हाथों की नसें काट ली। पुलिस का कहना है कि उसके घर से पांच लोगों के शव (पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा) बरामद कर लिए गए हैं। वहीं घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को गुरुग्राम ( Gurugram ) के वजीरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार नाबालिग बच्चों को जहर देकर मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। शनिवार देर रात महिला और उसके चार बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) के शव उनके घर से बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सैलून चलाने का काम करता था।
पुलिस को घटनास्थल से खून से सना एक चाकू भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी चाकू से आरोपी ने अपने हाथ की नस काटी होगी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
गुरुग्राम के एसीपी नवीन शर्मा ने कहा, “हमें वजीरपुर गांव में पांच शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया और उसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया।” एसीपी ने बताया कि घटनास्थल और फिंगरप्रिंट टीमों ने घर से सबूत जुटाए हैं और बच्चों के चेहरों पर सूजन सहित कई चोटें देखी गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
गुरुग्राम ( Gurugram ) के वजीरपुर गांव में शनिवार शाम करीब 9 बजे आरोपी नाजिम का भाई जिशान घर के फर्स्ट फ्लोर पर आया। रूम में घुसते ही उसकी चीखें निकल गईं। अंदर भाभी नजमा (नाजिम की पत्नी) और 4 बच्च फर्श पर पड़े थे। नजमा और बच्चे कोई हलचल नहीं कर रहे थे।
जीशान के अनुसार, मैं खाना खाकर बच्चों से मिलने उनके रूम में गया था। जाकर देखा तो बच्चों के मुंह से झाग निकल रहे थे। नाजिम भी उनके पास ही पड़ा तड़प रहा था। उसके हाथ की नशे कटी थी। पास ही खून से सना एक चाकू भी पड़ा हुआ था।
जीशान ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। रात करीब साढ़े 9 बजे पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर स्थानीय लोगों को भी भीड़ जुट गई। पुलिस ने तुरंत नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला और चारों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मार्च्यूरी में रखवा दिया।
नाजिम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। करीब छह महीने पहले ही उसने वजीराबाद में किराए पर कमरा लिया था। नाजिम गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नाजिम का अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था।
शनिवार को काम से लौटने के बाद पत्नी नजमा के साथ किसी बात को लेकर नाजिम का झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने नजमा (35), बेटी इकरा (12), शिफा (8), बेटा आरम (8) और सबसे छोटी बेटी खतीजा (6) को जहर देकर मार दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरोपी ने पहले बच्चों और बाद में पत्नी को जहर दिया होगा। हालांकि, क्या जहरीला पदार्थ दिया गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?