उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रविवार की देर रात रात 8 जिलों के डीएम समेत 38 आईएएस अफसरों (38 IAS Officers ) का तबादला कर दिया। देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। तकनीकी इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही के इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद उन्हें जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
मधुसूदन हुल्गी विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा अपर आवास आयुक्त आवास विकास परिषद से डीएम देवरिया, सैमुअल पाल एन प्रबंध निदेशक केस्को व अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम से डीएम जौनपुर, आनंद वर्धन उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण से डीएम मऊ, गौरव सिंह सोगरवाल नगर आयुक्त गोरखपुर से डीएम महराजगंज, संतोष कुमार शर्मा डीएम महराजगंज से डीएम फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया डीएम संभल से डीएम मुरादाबाद, अंकित खंडेलवाल नगर आयुक्त आगरा से डीएम संभल, अभिषेक पांडेय अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद से डीएम प्रतापगढ़ बनाए गए हैं।
डा. दिनेश चंद्र डीएम जौनपुर से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रवीण मिश्रा डीएम मऊ से विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, रमेश रंजन डीएम फिरोजाबाद से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। दिव्या मित्तल डीएम देवरिया से विशेष सचिव राजस्व विभाग, चंद्र शेखर प्रतीक्षारत से विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग, नेहा जैन विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को से प्रबंध निदेशक केस्को बनाई गई हैं।
समीर विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी से विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को, सी इंदुमती विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम से निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाई गई हैं।
वंदना वर्मा निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम, राजेंद्र सिंह द्वितीय विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज, प्रेम प्रकाश विशेष सचिव राजस्व विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं। अंकुर कौशिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, अवनीश सक्सेना सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाए गए हैं।
हरिकेष चौरसिया विशेष सचिव आयुष से सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, मदन सिंह गब्र्याल उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव आयुष, सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई से अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम, प्रफुल्ल कुमार शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ बनाए गए हैं। नेहा ब्याडवाल संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन से मुख्य विकास अधिकारी हरदोई, आलोक प्रसाद संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच से मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर बनाए गए हैं।
कुमार सौरभ संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, दयानंद प्रसाद अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी गोंडा, जुहेर बिन सगीर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन से विशेष सचिव एनआईआर विभाग बनाए गए हैं। रिंकू सिंह राही संबद्ध राजस्व परिषद से संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाए गए हैं।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?