Tuesday, June 23, 2026

Assembly Elections 2026, INDIA, News, PM Narendra Modi

Election Results 2026 : बंगाल-असम-पुडुचेरी में जीत पर बोले पीएम मोदी- ‘गंगोत्री से लेकर गंगासागर त‍क कमल ही कमल ख‍िला हुआ है’, ये बदला नहीं बदलाव है

  ( ) बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर बीजेपी हेडक्वार्टर में पहुंचे, जहां बंगाल-असम और पुडुचेरी चुनावों में पार्टी की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है। उनके पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘4 मई, ममता गई’ के नारे के साथ पीएम का स्वागत किया। साथ ही बीजेपी के बंगाल कैम्पेन सॉन्ग ‘पोरिबर्तनो दरकार, चाई बीजेपी सरकार’ बज रहा था।

4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी का यह भाषण ऐतिहासिक जीत के उल्लास और विकसित भारत के संकल्प से भरा था।

पीएम मोदी (PM Modi  ) ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।

महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। 47 मिनट के भाषण में उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

मोदी बोले- इन नतीजों की एक और अहम बात है इनकी टाइमिंग। आप देख रहे हैं जब जनता वोट डाल रही थी तब विश्व में जगह जगह युद्ध के सायरन बज रहे थे। वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट में दिखीं। तब भारत के लोग स्थिरता के लिए वोट दे रहे थे।आज पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट का पूरे विश्व पर बुरा असर पड़ा है लेकिन भारत उसका सामने कर रहा है।भारत ने दिखाया की इस चुनौती में भी भारत एकजुट है और विकसित भारत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

पिछले साल 14 नवंबर को मैंने यहीं से कहा था गंगा जी बिहार से आगे होते हुए गंगासागर तक जाती हैं आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कम ही कमल खिला है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के पास बसे राज्यों में भाजपा-एनडीए सरकार है। 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम दिया और काशी में जब फॉर्म भरने गया तो मेरे दिल से निकला कि न मुझे किसी ने भेजा है मां गंगा ने मुझे बुलाया है

पीएम मोदी (PM Modi  ) ने कहा बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया। आज बंगाल भय मुक्त हुआ है। पहली बार डर नहीं लोकतंत्र जीता है। आज जब भाजपा जीती है तो बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए। मेरी सभी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि आइए हिंसा के इस अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें। किसने किसे वोट दिया किसे नहीं दिया उससे ऊपर उठकर काम करें।

पीएम मोदी(PM Modi  ) ने कहा आज में महसूस करता हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद हम सब पर है। मां ब्रह्मपुत्र, मां कामख्या का भी हम सब पर आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने तीसरी बार एनडीए पर भरोसा किया है। असम के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है असम की टी गार्डन वाले क्षेत्रों में भी भाजपा को समर्थन मिला है। असम अब अपने विकास की रफ्तार अब और बढ़ाएगा।

साल 2021 में हमने पुडुचेरी की जनता के सामने बेस्ट पुडुचेरी का विजन रखा उन्होंने उस विजन पर विश्वास जताया। पिछले 5 साल में इस विजन को पूरी निष्ठा के साथ गति देने का काम किया गया। मैं पुडुचेरी के युवाओं को फिशरमैन साथियों को भी विश्वास दिलाता हूं कि एनडीए आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करती रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा जब भारत समृद्ध था तो उसके तीन मजबूत स्तंभ थे अंग यानी आज का बिहार, बंग यानी आज का बंगाल और कलिंग यानी आज का ओडिशा। कलिंग उस समय हिंद महासागर के समुद्री व्यापार का सम्राट था। वहीं अंग सूत रेशम के साथ नालंदा और विक्रमशिला जैसे एजुकेशन सेंटर का हब था और बंग वो सांस्कृतिक धरती थी जहां से भारत की आत्म की आवाज उठती थी।

मोदी बोले- एक ऐसा सबेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है भाजपा ने जितनी सीटें जीतीं वो चुनावी आंकड़ा नहीं है। ये उसके अडिग विश्वास की हुंकार है, जिसने डर तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका।

आज से बंगाल के भविष्य की ऐसी यात्रा शुरू हो रही है, जहां विकास अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। आज हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन रात एक कर देगी।

बंगाल में महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा, पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना को हरी झंडी दिखाएंगे। घुसपैठियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( ) ने कहा कि आज विभिन्न उपचुनावों के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में जो उपचुनाव हुए हैं, उसमें हमारे उम्मीदवारों को जनता-जनार्धन ने आशीर्वाद दिया। इन राज्यों में भी जीत गए हैं। NDA की नेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, सुनेत्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं इन सभी राज्यों की जनता का उनके समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels