ताजमहल सहित शहर के सभी स्मारकों का दीदार महंगा होने जा रहा है। गुरुवार को हुई आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में स्मारकों पर लिए जाने वाले पथकर की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पास कर दिया है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन की स्वीकृति मिलते ही नई दरों को लागू किया जाएगा। ताज और आगरा किला पर सार्क देशों के पर्यटकों के लिए पथकर में वृद्धि नहीं की गई है।
हाल ही में ताजमहल के मुख्य गुंबद की कब्र देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू किया गया था। मुख्य गुंबद समेत ताजमहल देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 रुपये और विदेशियों को 1300 रुपये का टिकट लेना पड़ रहा है।
बोर्ड की बैठक गुरुवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, एत्मादुद्दौला, फतेहपुरी सीकरी में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने का हवाला देकर पथकर की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा। ताजमहल पर देशी पर्यटकों के लिए पथकर की राशि 10 रुपये से 40 रुपये करने, विदेशी पर्यटकों के लिए 50 से 600 रुपये करने का प्रस्ताव रखा। आगरा किला पर देशी पर्यटकों के लिए पथकर राशि 10 से बढ़ाकर 40 रुपये, विदेशी के लिए 50 से 600 रुपये करने को प्रस्ताव दिया।
सिकंदरा स्मारक पर देशी पर्यटकों के लिए पथकर राशि पांच रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये, विदेशी के लिए 10 से बढ़ाकर 300 रुपये और सार्क देशों के लिए पांच रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये का प्रस्ताव किया है। एत्मादुद्दौला स्मारक पर भी सिकंदरा की तरह यह व्यवस्था लागू रखने का प्रस्ताव है।
फतेहपुर सीकरी में घरेलू पर्यटकों लिए 10 से बढ़ाकर 40 रुपये, विदेशी मेहमानों के लिए 10 बढ़ाकर 600 रुपये और सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 10 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये पथकर वसूलने का प्रस्ताव किया है। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बैठक में डीएम एनजी रवि कुमार, एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एडीएम सिटी केपी सिंह, संयुक्त सचिव एडीए सोमकमल सीताराम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विकास प्राधिकरण बोर्ड ने स्मारकों पर पथकर की वृद्धि का प्रस्ताव पास कर दिया है। प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद सभी स्मारकों पर नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?