आगरा शहर के अनाथालय में रह रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका पता गुरुवार दोपहर को आश्रम की छत से पीड़िता के यमुना में छलांग लगाने पर चला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
उसने अनाथालय में ही रह रहे दो किशोर और एक कर्मचारी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आश्रम प्रबंधक की ओर से नामजद केस दर्ज कर लिया है। प्रबंधक का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से परेशान है। उसका उपचार चल रहा है।
युवती 18 साल की है, 13 साल से अनाथालय में रह रही है। यहां उसके तीन भाई और एक बहन भी रहते हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे उसे युवती आश्रम की छत पर जाते हुए भाई ने रोका और कमरे में ले गया।
दोपहर एक बजे वह निकली और छत पर जाकर यमुना में छलांग लगा दी। रेत पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। इसके बाद फिर से कूदने जा रही थी तो वहां सफाई करा रहे एनजीओ से जुड़ी युवती को देखकर उसे दुष्कर्म की बात बताई।
उस युवती की सूचना पर पीड़िता को लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और सीओ छत्ता उदयराज सिंह के पहुंचने पर उसने बताया कि अनाथालय के दो किशोर और एक कर्मचारी उसके कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। उदयराज सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
अनाथ आश्रम में हुए गंदे काम के उजागर होने के बाद शुक्रवार दोपहर महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आश्रम के चप्पे चप्पे का निरीक्षण किया। आश्रम परिसर की एक टूटी दीवार की तरफ निरीक्षण के दौरान उनकी निगाह गई तो नजारा देख वो हैरान रह गईं। यहां बीयर की खाली केन पड़ी हुर्इ थीं। इस बाबत जब उन्होंने आश्रम के पदाधिकारियों से जवाब तलब किया तो संतोषजनक जवाब उन्हें नहीं मिला। आश्रम में रहने वाली लड़कियों के मोबाइल भी उन्होंने चैक किये।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत