
लखनऊ से दिल्ली चलने वाली पहली निजी तेजस ट्रेन को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई। रेलवे के 100 डे एजेंडा के तहत वर्ल्ड क्लास पैसेंजर सर्विस देने के प्रस्ताव को पूरा करने के लिए ये फैसला लिया गया। इस ट्रेन के लिए बुकिंग शनिवार यानि 21 सितंबर से शुरू हो गई थी, मगर आज यानी 4 अक्टूबर से यह संचालन में आ गई है।और आशा करता हूं कि यह पहल अन्य शहरों को भी जोडे़गा।
लखनऊ से दिल्ली के लिए इसमें एसी चेयर कार का किराया 1,125 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,310 रुपये है। वहीं वापसी के सफर के लिए ये एसी चेयर कार के लिए 1,280 जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,450 है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में बिजली की खपत भी कम होगी। ट्रेन-18 के बाद रेलवे सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन ट्रेन-20 दौड़ाएगा। देश की पहली सेमी हाई स्पीड प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की यात्रा मनोरंजन से भरपूर है। ट्रेन की हर सीट के बैक साइड एक एलसीडी लगी है।
सीट में लगी एलईडी से पीछे बैठे यात्री को गाने सुनने, फिल्म देखने या गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को इयरफोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रेन में 1,182 सीटों में एलसीडी लगी है ताकि यात्री सफर के दौरान प्रीलोडेड मूवी देख सकें, गेम्स खेल लें और गाने सुन सकें। यात्रियों को इयरफोन इसलिए दिया जाएगा ताकि अगल-बगल के यात्रियों को कोई डिस्टर्बेंस न हो।
उन्होंने बताया कि उसी तरह लखनऊ के कानपुर का सफर एसी चेयर कार में महज 320 रुपये में पूरा किया जा सकेगा और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए यात्रियों को 630 रुपये का किराया देना होगा। दिल्ली के कानपुर जाने कि लिए एसी चेयर कार का किराया 1,155 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,155 रुपये रहेगा। उधर लखनऊ से गाजियाबाद के लिए एसी चेयर कार का किराया 1,125 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,310 रुपये देना होगा।
ये ट्रेन लखनऊ से दिल्ली के सफर को 6 घंटे 15 मिनट में तय कर लेगी। लखनऊ से तेजस सुबह 6.10 बजे चलकर 12.25 बजे यात्रियों को दिल्ली पहुंचा देगी। ये ट्रेन बीच में सिर्फ कानपुर और गाजियाबाद में ही रुकेगी। तेजस, भारतीय रेल की पूरी तरह आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली पहली ट्रेन है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा