बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शनिवार को अपने बच्चों के साथ संगमरमरी ताजमहल का दीदार किया। स्मारक की खूबसूरती देखकर वो मंत्रमुग्ध हो गईं। मुख्य गुम्बद के सामने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। डायना बेंच पर भी यादगार फोटो क्लिक कराए।
करिश्मा कपूर दोपहर लगभग 12.30 बजे बेटी समायरा और बेटा कियान के साथ ताजमहल पहुंचीं। पहले तो उन्हें पर्यटक पहचान नहीं पाए। वो स्मारक में भ्रमण करती रहीं। मगर, कुछ देर बाद कुछ पर्यटकों ने करिश्मा को पहचान लिया। इसके बाद तो पर्यटकों ने उन्हें घेर लिया। कोई उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब था तो कोई ऑटोग्राफ। करिश्मा कपूर जब ताज महल के दीदार के लिए पहुंची तो बस हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। हल्के गुलाबी रंग के कुर्ते और खुले बालों में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
शनिवार दोपहर फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में डिजाइनर मेट गाला इवेंट का उदघाटन करने के बाद करिश्मा मोहब्बत की निशानी ताज महल का दीदार करने पहुंची। करिश्मा के साथ बेटी समायरा और बेटा कियान भी थे। अभिनेत्री पहली बार आगरा आने के बाद ताज के भ्रमण के लिए बेहद उत्सुक थीं। जब संगमरमरी इमारत को करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं करिश्मा ने निहारा तो बस वो उसे देखते ही रह गईं।
करिश्मा ने कहा कि आगरा आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वे पहली बार यहां आई हैं और यहां के लोगों के स्नेह से खासी प्रभावित हैं। इवेंट के बारे में कहा कि डिजायनर मेट गाला इवेंट आगरा की महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। दोबारा से फिल्मी दुनिया में सक्रिय होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कुछ एक्साइटिड सा आने वाला है। इंतजार कीजिए, कुछ अच्छा ही होगा। डायरेक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाने पर करिश्मा बोलीं कि अभी इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। उन्होंने कभी कुछ प्लान नहीं किया। करिश्म इवेंट में कुछ समय बिताने के बाद सीधे ताजमहल के लिए रवाना हो गईं थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?