आगरा में गाजियाबाद से आई सीबीआई टीम ने शनिवार को सदर क्षेत्र के टैंक चौराहा स्थित सीएसडी कैंटीन के एरिया मैनेजर को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीएसडी डिपो के दफ्तर से दबोचा गया है।आरोप है कि मैनेजर योगेश्वर शर्मा कैंटीन में आने वाली गाड़ियों के चालकों से रिश्वत लेता था। गोपनीय सूचना पर सीबीआई टीम ने आरोपी को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैस किया और उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैंटीन में तैनात एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि सदर के टैंक चौराहा स्थित सीएसडी डिपो के एरिया मैनेजर योगेश्वर शर्मा ने कैंटीन को माल सप्लाई करने वाली कंपनियों से रिश्वत तय कर रखी थी। जो रिश्वत नहीं देता था उसकी गाड़ियों को कई-कई दिनों तक खड़ा रखता है। वो गाड़ियों के लोडेड सामान को नहीं उतरवाता था। इसके कारण सामान लेकर आए कंपनी के ड्राइवर और अन्य कर्मचारी डिपो में परेशान होते थे।
इसकी जानकारी संबंधित निजी कंपनियों के सीनियर अधिकारियों व मैनेजर को दी जाती थी। इसके बाद डिपो में रिश्वत का खेल शुरू होता था। चालक जाकर एरिया मैनेजर से सेटिंग करता था और सामान को जल्दी उतरवाने की मांग करता था।
इसके बदले में मैनेजर योगेश्वर चालकों और निजी कंपनियों के मालिकों से रुपयों की मांग करता था। कहता था कि वो उनका सामान गाड़ी पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही उतरवा देगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद सीबीआई कई दिनों से योगेश्वर को ट्रैस कर रही थी।शनिवार को योगेश्वर ने एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत बतौर गाड़ी से सामान उतरवाने के लिए मांगी थी, जो कि सीएसडी डिपो में पहुंचा था। इसी दौरान सीबीआई ने उस व्यक्ति को पांच हजार रुपये की रिश्वत देकर योगेश्वर के पास भेजा। जैसे ही योगेश्वर ने रिश्वत की धनराशि पकड़ी तो सीबीआई की टीम ने उसे नोटों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?