
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश में भारतीय मूल्यों को बरकरार रखते हुए पेरिस में शस्त्र पूजन (हथियारों की पूजा) करेंगे। दरअसल, मंत्री दशहरे के मौके पर पेरिस में रहेंगे क्योंकि वह आठ अक्तूबर को वहां पहला राफेल विमान प्राप्त करने के लिए जाने वाले हैं। इसी कारण राजनाथ पेरिस में ही यह पूजा करेंगे।
रक्षा मंत्री इस साल दशहरे के मौके पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में शस्त्र पूजा (हथियारों की पूजा) करेंगे। इस दौरान वे भारतीय वायुसेना के लिए 8 अक्टूबर को फ्रांस से पहला राफेल भी हासिल करेंगे। राजनाथ अपनी इस यात्रा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर सकते हैं।
शस्त्र पूजन हिंदुओं की बहुत पुरानी हिंदू परंपरा है जिसमें योद्धा अपने हथियारों और शस्त्रों की पूजा करते हैं। राजनाथ के करीबी रक्षा अधिकारियों ने कहा, ‘अपने गृह मंत्री कार्यकाल के दौरान से राजनाथ हर दशहरे पर शस्त्र पूजन करते हैं। अब रक्षा मंत्री होने के नाते भी वह अपनी इसी परंपरा को जारी रखेंगे।’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में सबसे पहले राफेल फाइटर जेट में एक उड़ान भरेंगे। 8 अक्टूबर को ही वायुसेना दिवस भी है उसी दिन राजनाथ सिंह बोर्डिओक्स के पास मेरिनैक में राफेल जेट रिसीव करेंगे। 9 अक्टूबर को राजनाथ सिंह वरिष्ठ वायुसेना अधिकारियों के साथ पेरिस जाएंगे. उनके साथ वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा भी होंगे।
पहले राफेल विमान के ट्रायल को आरबी-01 नाम दिया गया है। राफेल समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल आरबीएस भदौरिया के सम्मान में पहले राफेल विमान के ट्रायल को यह नाम दिया गया।
राफेल लड़ाकू विमान डील भारत और फ्रांस की सरकार के बीच सितंबर 2016 में हुई। इसमें वायुसेना को 36 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान मिलेंगे। यह सौदा 7.8 करोड़ यूरो (करीब 58,000 करोड़ रुपए) का है।
भारत अपने पूर्वी और पश्चिमी मोर्चों पर वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए राफेल ले रहा है। वायुसेना राफेल की एक-एक स्क्वॉड्रन हरियाणा के अंबाला और पश्चिम बंगाल के हशीमारा एयरबेस पर तैनात करेगी।
राफेल फाइटर को उड़ाने के लिए भारतीय वायुसेना के कुछ पायलटों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, इसके बाद अब ये सभी मिलकर वायुसेना के 24 और पायलटों को तीन अलग-अलग हिस्सों में भारतीय राफेल फाइटर जेट में ट्रेनिंग देंगे. इनकी ट्रेनिंग 2020 मई तक चलेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?