55 साल का हिसाब दे कांग्रेस और भाजपा के पांच साल का हिसाब देख लें। कांग्रेस को अब समझ नहीं आ रहा है कि वे विरोध किस बात का करें। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बहल की अनाज मंडी में हुई आशीर्वाद रैली में कही। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में हरियाणा के हरेक गांव में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की भी अपील की।
जनसभा में केन्द्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और उनके नेताओं को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने 70 सालों में केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को बढ़ावा दिया है जबकि भाजपा ने केवल राष्ट्रहित में फैसले लिए और देशहित की बात की है। अनुच्छेद 370 को हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे फैसले से पीएम मोदी ने साहसिक काम कर देश का नाम ऊंचा किया है।
शाह ने कहा कि 70 साल से देश की जनता ऐसे प्रधानमंत्री के इंतजार में थी, जिसकी आंख घूम जाए तो दुश्मन का दिल दहल जाए। जनता ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें दी और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो भाजपा सरकार ने लोकसभा के पहले सत्र में ही अनुच्छेद 370 को हटाने का काम कर दिखाया।
हरियाणा के कैथल में चुनावी रैली के दौरान देश के गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल के बहाने कांग्रेस पर जबरदस्त पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल की पूजा का भी विरोध करती है। गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, कांग्रेस बताए कि वह 370 हटाए जाने के विरोध में है या उसके पक्ष में है? गौरतलब है कि कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बाद अब वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राफेल लाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस दौरे और वहां किए पूजा-पाठ को तमाशा बताया है।
अबकी बार, 75 पार’ का नारा देते हुए शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में कल (मंगलवार को) राफेल का शस्त्र पूजन किया। कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया। क्या विजयदशमी पर ‘शस्त्र पूजन’ नहीं किया जाता है? उन्हें (कांग्रेस) इस बात पर विचार करना चाहिए कब आलोचना करनी है और कब नहीं।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?