
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने आज का दिन आगरा दर्शन में बिताया| दो दिन से आगरा में प्रवास कर रहीं राज्यपाल ने आगरा किला (Agra Fort), सिकंदरा (Sikandra) और फ़तेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) के अलावा स्वामीबाग (Soamibagh) स्थित राधास्वामी समाधि का अवलोकन किया, जहां उन्होंने राधा स्वामी सत्संग समाज के लोगों को मुलाकात की। राज्यपाल ने राधास्वामी मत और दयालबाग (Dayalbagh) में प्रबंधन आदि से संबंधित जानकारियां लीं।
इससे पहले बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा था कि होम साइंस की छात्राएं क्लास में पढ़ती है, एग्जाम में अच्छा लिखती हैं और गोल्ड मेडल जीतती हैं लेकिन किचन में जाकर सब भूल जाती हैं। यदि होम साइंस पढ़ा है तो उसका आजीवन इस्तेमाल होना चाहिए। चाहे वह घर में हो या रोजगार के क्षेत्र में। बेटियां आज पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही हैं। पढ़ाई का सही दिशा में इस्तेमाल होना चाहिए।
वे गुरुवार सुबह सांसद एसपी सिंह बघेल, डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार के साथ किले पहुंचीं। इस दौरान वे आगरा किले के मुसम्मन बुर्ज (Musamman Burj) पर भी गईं जहां से उन्होने दूर से ही ताजमहल (Taj Mahal, Tajmahal) का अवलोकन कर लिया| आगरा किला देखने के दौरान उन्होंने दरबार, नक्काशी, किले के इतिहास की बारीकी से जानकारी ली। पूर्वाह्न करीब 11 बजेे राज्यपाल सिकंदरा (Sikandra) स्मारक पहुंचीं। यहां की हरियाली भी उन्हें पसंद आई।
आगरा में 11 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. Bhimrao Ambedkar University) का दीक्षांत समारोह (Convocation) है। इसमें भाग लेने के लिए राज्यपाल बुधवार को ही आगरा पहुंच गईं थीं। राज्यपाल आनंदीबेन (Anandiben)आगरा में सर्किट हाउस (Circuit House) में ठहरी हैं।
राज्यपाल के शहर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुलिस तैनात की गई। भगवान टॉकीज से दयालबाग रोड और आगरा-दिल्ली हाईवे पर भी पुलिस यातायात नियंत्रण के लिए तैनात रही। हालांकि कहीं भी वाहनों की आवाजाही रोकी नहीं गयी। राज्यपाल के गुजरने के समय ही चंद मिनटों के लिए वाहन रोके गए। हालांकि भगवान टॉकीज से लेकर दयालबाग की रोड पर जरूर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?