पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद (murshidabad) में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स, गर्भवती पत्नी और उनके 8 साल के बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी पत्नी ब्यूटी मोंडल पाल (30) और उनके बेटे अंगन बंधु पाल (8) के रूप में हुई है।जघन्य हत्या (brutal Murder) के मुद्दे पर बीजेपी ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
इस मामले में भाजपा ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पूछा- दीदी आपके राज्य में ये क्या हो रहा है? भाजपा और आरएसएस ने सरकार के विरोध में मार्च निकालने का ऐलान किया है।रिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश पॉल एक स्कूल में 20 साल से शिक्षक थे। वे गर्भवती पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ जियागंज इलाके में रहते थे। बुधवार रात तीनों की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हत्याकांड पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
भाजपा नेता विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, ”इससे ज्यादा जघन्यता क्या होगी? मुर्शिदाबाद में आरएसएस के कार्यकर्ता प्रकाश पॉल, उनकी गर्भवती पत्नी और आठ साल के बच्चे की नृशंस हत्या कर दी गई। जहां आम आदमी की जान सुरक्षित न हो, उस राज्य की कानून-व्यवस्था को अच्छा कैसे माना जाए? ये क्या हो रहा है दीदी आपके राज में?”
विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक आरएसएस स्वयंसेवक, उसके पत्नी और बच्चे की हत्या पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। संघ नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए कि पश्चिम बंगाल संविधान के अनुसार चलेगा या राज्य में राष्ट्रपति लागू करने का समय आ गया है।
आलोक कुमार ने कहा कि महिला और बच्चे के साथ किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। यहां स्थिति ऐसी है कि केंद्रीय मंत्री के साथ भी गुंडागर्दी होती है। पश्चिम बंगाल की जनता आने वाले चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को करारा जवाब देगी। कुमार ने कहा राज्य में डर का माहौल है और मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि राष्ट्रवादी लोग इन घटनाओं के खिलाफ एकजुट होंगे।कुमार ने कहा, ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपने विपक्षियों से निपटने के लिए वे (तृणमूल कांग्रेस) बर्बरता, लूट, रेप और हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आरएसएस के स्वयंसेवकों की हत्या के आंकड़े केरल से भी आगे निकल गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?