आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय Dr Bhimrao Amedkar University के 85वें दीक्षांत समारोह Convocation Ceremony में एक बार फिर बेटियों का दबदबा रहा। छात्राओं पर एक तरह से पदकों की बरसात हुई। 81 फीसदी पदकों पर उन्होंने कब्जा किया। छात्र महज 19 फीसदी पदक ही पा सके। हरियाणा की डॉक्टर आकांक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 11 पदक मिले। संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आगरा की मनिंदर कौर और मथुरा की चंचल रहीं। दीक्षांत समारोह में 81 फीसदी पदक छात्राओं को मिलने पर मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खुशी जाहिर की।

शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में 121 मेडल बांटे गए। इसमें से 98 मेडल बेटियों के खाते में आए, 85 स्वर्ण और 13 रजत। छात्रों को 23 मेडल मिले, 20 स्वर्ण और तीन रजत पदक। 84वें दीक्षांत समारोह में भी छात्राओें ने बाजी मारी थी। 125 मेडल में से 106 छात्राओं को और 19 छात्रों को मिले थे। यानि पदक पाने वालों में 85 फीसदी छात्राएं और 15 फीसदी छात्र रहे थे। दक पाने वाले मेधावियों में 98 छात्राएं और 23 छात्र हैं। पदकों में 105 स्वर्ण और 16 रजत हैं। 85 स्वर्ण और 13 रजत पदक छात्राओं को मिले। चार डीलिट, 71 पीएचडी और 127 एमफिल की डिग्री भी दी गईं।राज्यपाल ने पदक पाने वाले सभी मेधावियों के साथ फोटो भी खिंचाएं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कुलपति डॉ.अरविंद दीक्षित मौजूद थे। छात्राएं साड़ी में और छात्र धोती कुर्ता में विश्वविद्यालय में आए।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा