उत्तर प्रदेश के सहारनपुर Saharanpur अंतर्गत देवबंद Deoband में एक और बीजेपी BJP नेता की गोली मारकर हत्या करी दी गई है। शनिवार सुबह बीजेपी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका के सभासद चौधरी धारा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बता दें कि इससे पहले देवबंद इलाके में ही बीजेपी नेता यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एक सप्ताह के भीतर दो बीजेपी नेताओं की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए मौके पर कई थानों में फोर्स तैनात कर दी गई है।
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा, ‘सभासद धारा सिंह मौला त्रिवेणी शुगर मिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रंखंडी फाटक के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। सिर पर गोली लगने के कारण बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई।’हत्या के बाद भाजपाइयों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। नेता की हत्या की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा समेत सैकड़ों भाजपाई मौके पर जमा हो गए।
एक सप्ताह के अंदर देवबंद में हुई दूसरे बीजेपी नेता की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले 6 अक्टूबर को बदमाशों ने बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उधर, इन घटनाओं के बाद से देवबंद क्षेत्र में गैंगवार की आशंका पनपती दिखने लगी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?