महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री मोदी Pm Modi और चीन China के राष्ट्रपति शी जिनपिंग Xi Jinping के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। शी जिनपिंग 习近平 ने पीएम मोदी को अगले साल होने वाले तीसरे अनौपचारिक सम्मेलन का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। तमिलनाडु के ममल्लापुरम में हुए सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि राष्ट्रपति शी ने अनौपचारिक सम्मेलन की प्रशंसा की है।
गोखले ने कहा, ‘पीएम मोदी और प्रेजिडेंट शी ने सकारात्मक माहौल में अनौपचारिक सम्मेलन की तारीफ की और कहा कि इससे बातचीत में आसानी होती है और आपस में समझ बढ़ाने का भी मौका मिलता है।’ उन्होंने कहा, ‘उन दोनों में आगे भी ऐसी बातचीत के लिए सहमति बनी है। प्रेजिडेंट शी ने पीएम मोदी को चीन दौरे के लिए आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने उनका न्योता स्वीकार कर लिया है।’ इस सम्मेलन की तारीख और जगह का फैसला होना अभी बाकी है।
बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शुक्रवार की सुबह चेन्नै पहुंचे और ऐतिहासिक तटीय स्थान ममल्लापुरम में पीएम मोदी के साथ कई विषयो पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा की है। दूसरे दिन दोनों नेताओं के बीच वन-टु-वन बातचीत हई जो लगभग 1 घंटा चली। प्रतिनिधिमंडल स्तरीय चर्चा के बाद यह सम्मेलन संपन्न हुआ।
चेन्नै पहुंचने के बाद राष्ट्रपति शी का स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया गया। लोग ढोल और पारंपरिक वेशभूषा में सड़क के किनारे खड़े थे। कलाकारों ने नृत्य और गीतों से उनका स्वागत किया। पिछले साल चीन में अनौपचारिक सम्मेलन 27-28 अप्रैल को वुहान में हुआ था।
शी ने कहा, ‘पिछले साल जो हमने अनौपचारिक सम्मेलन किया, उसके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही कदम आगे बढ़ाया था। वास्तम में वुहान सम्मेलन से चीन और भारत के संबंध और मजबूत हुए।’ उन्होंने कहा, ‘अच्छे संबंधों से विकास को गति मिली है। हमारे बीच नीतिगत संचार बढ़ा है। आपस में इस तरह की मुलाकात सांस्कृतिक विकास में भी मदद करती है। यह साबित हो गया है कि हमारे बीच ऐसी अनौपचारिक मुलाकात एक अच्छा कदम है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?