हरियाणा Haryana के कुरुक्षेत्र में अपनी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों की उपलब्धियों का जिक्र किया साथ ही प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की भी जमकर खिंचाई की। पूर्व की कांग्रेस सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए हरियाणवी लहजे में मोदी बोले- हरियाणा में चलता है, पर इब ना चाल्ले।
इससे पहले मोदी ने कहा, ‘गीता के ज्ञान की धरती पर आने का सौभाग्य हमेशा मेरे लिए सुखद अनुभव लेकर आता है। आज मैं कुरुक्षेत्र ऐसे समय में आया हूं जब पूरा देश गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाने की तैयारी में जुटा है। ये प्रकाश पर्व पूरे विश्व में भव्य तरीके से मनाया जाए, इसके लिए केंद्र सरकार पूरे प्रबंध कर रही है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे खुशी है कि गुरु स्थान को जोड़ने वाला करतारपुर कॉरिडोर भी अब पूरा होने वाला है। मुझे उम्मीद है कि इस बार का प्रकाश पर्व चारों तरफ खुशियां लेकर आएगा, नई उमंग लेकर आएगा।’
अपने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के दौरान हमने आपसे 3 बड़े वादे किये थे। हमने कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा को हम और मजबूत करेंगे, भारत की एकता और अखंडता की भावना को नई ताकत देंगे और हमारे किसानों की आय को बढ़ाने के प्रयास तेज करेंगे। आज जब मैं यहां आया हूं तब मैं कह सकता हूं कि अब ये वादे जमीन पर उतरने शुरू हो चुके हैं।’
कांग्रेस के विरोध का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘जब भी किसी बात को लेकर देश खुश होता है उसी बात पर कांग्रेस के नेताओं को तकलीफ हो जाती है। ये बात सिर्फ राफेल तक सीमित नहीं है। बल्कि जिस भी बात से भारत का गुणगान होता है उसमें कांग्रेस नकारात्मक ही होती है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘यहां 2014 से पहले जिस किसी भी दल की सरकार रही उसकी नजर पहले हरियाणा के किसान की वोट पर रहती थी और फिर वह नजर उस किसान की जमीन पर रहती थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने किसान परिवारों के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उनको लागू करने में भी हरियाणा अव्वल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा के हर किसान परिवार को बैंक खाते में बिना किसी बिचौलिए के सीधी मदद दी जा रही है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?