प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate ) को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम P Chidambaram को गिरफ्तार करने की इजाजत मिल गई है। बता दें कि फिलहाल चिदंबरम को सीबीआई की गिरफ्तारी में तिहाड़ जेल में रखा गया है। वह 17 अक्टूबर तक सीबीआई की न्यायिक हिरासत में हैं।
आईएनएक्स मीडिया Inx Media Case केस में कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कोर्ट से ईडी को चिदंबरम को गिरफ्तार करने की इजाजत मिल गई है। बता दें कि फिलहाल चिदंबरम इसी केस में सीबीआई की गिरफ्तारी में हैं। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है। आज ही चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। इसमें सीबीआई पर आरोप लगाया गया था कि एजेंसी उन्हें अपमानित करने के लिए जेल में रखना चाहती है।
दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने ईडी को चिदंबरम से पूछताछ करने की इजाजत दी है। यह पूछताछ अधितकम 30 मिनट तक चल सकती है। इसके अलावा कोर्ट ने ईडी को जरूरत लगने पर चिदंबरम को गिरफ्तार करने की इजाजत दी है। अब ईडी अधिकारी बुधवार को तिहाड़ जेल जाएंगे।स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने वहीं पूछताछ और गिरफ्तारी की इजाजत मांगी थी। इसपर कोर्ट ने ईडी से कहा, ‘यह इनकी (चिदंबरम) गरिमा के मुताबिक नहीं होगा कि आप यहां सार्वजनिक रूप से उनसे पूछताछ और गिरफ्तार करें।’
बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज किए गए आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के सामने पेश किया गया। चिदंबरम सीबीआई द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने अपनी अर्जी में कहा था कि उसे आईएनएक्स मीडिया मामले से जुड़े धनशोधन मामले में चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।
आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इससे पहले जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। चिदंबरम ने कहा कि सीबीआई उन्हें नीचा दिखाने (अपमानित करने) के लिए जेल में रखना चाहती है। चिदंबरम की तरफ से सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।
जस्टिस आर भानुमति के समक्ष दोनों वकीलों ने कहा कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है कि चिदंबरम या उनके परिवार के किसी सदस्य ने केस से संबंधित किसी गवाह से संपर्क करने या प्रभावित करने की कोशिश की हो। चिदंबरम ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में फंड की हेराफेरी या वित्तीय नुकसान के कोई आरोप नहीं है। अब कोर्ट बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें सुनेगा।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा