भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग Virender Shewag ने अपने साथी और कप्तान सौरव गांगुली Sourav Ganguly के बीसीसीआई BCCI अध्यक्ष बनने को भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत बताया है। गांगुली अभी बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और उनका बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि इस पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन भरा गया है और वह गांगुली का ही है।गांगुली के साथ इस दौड़ में और कोई शामिल नहीं है, ऐसे में उनके इस कुर्सी पर बैठने की घोषणा अब महज औपचारिकता रह गई है। दादा के नाम से मशहूर गांगुली को इस घोषणा से पहले ही काफी दिग्गज हस्तियां बधाई दे चुकी हैं। अब इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग का भी नाम जुड़ गया है।
सहवाग ने मंगलवार को गांगुली को नई भूमिका के लिए बधाई दी और साथ ही कहा कि यह भारती क्रिकेट के लिए महान पल है। सहवाग ने ट्वीट किया, “दादा सौरव गांगुली को बधाई। देर है पर अंधेर नहीं है। आपका अध्यक्ष बनना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। मैं समझता हूं कि यह भारतीय क्रिकेट में आपके अतुलनीय योगदान की एक कड़ी होगी।
गांगुली को 15 अक्टूबर को पहले वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर के जरिए बधाई दी और फिर वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। ये दोनों ही गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। वीरू ने ट्वीट में लिखा, ‘बधाई दादा! देर है अंधेर नहीं। भारतीय क्रिकेट के लिए शुभ संकेत। आपकी इस पारी से भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान और बढ़े।’
वहीं मोहम्मद कैफ ने ट्वीट में लिखा, ‘खिलाड़ी से कप्तान और फिर कप्तान से बीसीसीआई अध्यक्ष… बहुत बहुत मुबारक हो दादा सौरव गांगुली। बीसीसीआई में ऐसा लीडर होना बहुत अच्छा संकेत है। कुछ नई और जरूरी चीजों की उम्मीद रहेगी।’ 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का चुनाव होना है और इसके साथ ही गांगुली के अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी।
गांगुली हालांकि एक साल से भी कम समय के लिए बीसीसीआई बॉस होंगे। सितम्बर 2020 में वह कूलिंग पीडियड में चले जाएंगे क्योंकि वह बीते पांच साल से सीएबी के अध्यक्ष हैं। बीसीसीआई संविधान के मुताबिक कोई भी अधिकारी सिर्फ छह साल के लिए किसी पद पर रह सकता है। अभी बीसीसीआई की कमान प्रशासकों की समिति के पास है लेकिन 23 अक्टूबर को यह समिति गांगुली और उनकी नई टीम को जिम्मेदारी सौंपकर मुक्त हो जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?