हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Election 2019) के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बल्लभगढ़ से हुंकार भरी । पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली बार हरियाणा चुनाव के समय जो लोग मुझसे कैप्टन के बारे में सवाल करते थे, वे आज अपनी टीम को ही समेटने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ‘5 साल बाद हरियाणा सरकार के कैप्टन भी पूरी बुलंदी के साथ आपके सामने हैं और मजबूत टीम भी। यही टीम है जिसने विकास के मामले में हरियाणा को अग्रणी रखा है, अव्वल रखा है।’ उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और उसके साथ से मिली ऊर्जा का ही परिणाम है कि भारत आज वे फैसले ले रहा है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। उन्होंने विपक्षी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 के समर्थक हरियाणा के लोगों को इसके फायदे समझाएं। पीएम मोदी ने कहा कि ये हरियाणा की, पूरे देश की भावना थी कि जम्मू-कश्मीर को अलगाव और हिंसा से निकालकर, सद्भाव और सशक्तिकरण की तरफ ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, विकास और विश्वास के एक नए रास्ते पर चल पड़ा है
पीएम मोदी ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों को जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वजह से नौकरी नहीं मिलती थी। लेकिन अब वे भी सामान्य लोगों की तरह नौकरी कर पाएंगे, हमने उन्हें उनका हक दिया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ये भी देख रहा है कि जिनके हितों पर इस फैसले से चोट हुई है, वे सदमे में हैं, तिलमिलाए हुए हैं। ये लोग इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, विदेशों में जाकर मदद मांग रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जिन परिवारों के बेटे जम्मू-कश्मीर में स्थानीय लोगों की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गए, उनको कांग्रेस के नेता बताएं कि इन्हें अनुच्छेद 370 से इतना मोह क्यों हैं? पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग कितना भी विरोध करें, कितनी ही साजिशें करें, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए, सेना के सशक्तिकरण के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है और हम उसे लगातार गति दे रहे हैं।
बल्लभगढ़ में चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस, राफेल, वन रैंक-वन पेंशन और तीन तलाक जैसे मुद्दों को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में हो रहे हर सुधार के सामने, हर परिवर्तन के सामने, कांग्रेस और उसके जैसे दल, दीवार बनकर खड़े हो रहे हैं। आपने देखा है कि कैसे तीन तलाक के खिलाफ कानून को इन लोगों ने हर बार रोका, तरह-तरह के बहाने बनाकर रोका।’ उन्होंने कहा कि देश की राय साफ है कि अब सिर्फ विरोध और प्रतिरोध की राजनीति नहीं चलेगी। अब देश सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है और मैं ये संतोष के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी और उसके साथी इसके लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में सरकारी भर्ती का मतलब पहले रिश्वतखोरी और युवाओं से लूट होता था। नौकरियों के लिए जितने तरह के खेल होते थे, उन्होंने यहां के कई नेताओं को जेल तक पहुंचाया है। लेकिन अब ये स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से हो रहा हरियाणा का विकास, यहां की यहां की सुधरती कनेक्टिविटी में भी दिखता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?