प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को तीन रैलियां कीं। उनकी पहली रैली बीड के परली में, दूसरी सतारा और तीसरी पुणे में हुई। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और वीर सावरकर को महान बताते हुए कहा कि विपक्ष के लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के सातारा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुच्छेद 370, राफेल जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष अफवाह फैलाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब ये राफेल जैसे आधुनिक जहाज को लेकर दुष्प्रचार करते हैं तो मुझे विश्वास है इस राष्ट्रभक्ति की धरती को पीड़ा होती है। जब ये आर्टिकल-370 को लेकर अफवाहें फैलाते हैं, तब पूरा सातारा निराश होता है। जब वीर सावरकर जैसे राष्ट्रनायकों को ये बदनाम करने का प्रयास करते हैं, तब सातारा का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है।
महाराष्ट्र चुनाव से पहले प्रदेश के सतारा में रैली करने पहुंचे पीएम मोदी ने यहां पर एनसीपी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों ही दलों के भीतर आपसी मतभेद हैं और ऐसा गठबंधन बिना एकजुट हुए महाराष्ट्र का भला कैसे कर सकता है। पीएम ने महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि एनसीपी और कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है कि समाज को बांटो और मलाई खाओ।
अपनी सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा, राष्ट्र के एकीकरण के लिए महायुती की सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं, जिनके लिए पहले हिम्मत नहीं दिखाई गई थी। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज महाराष्ट्र में जो हमारे विरोध में खड़े हैं, उन्होंने राष्ट्ररक्षा के लिए उठाए गए हर कदम का विरोध किया। बीते 5 वर्षों में हमारी सरकार ने भारत की सेना को दुनिया की ताकतवर सेनाओं की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।
एनसीपी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा कि इन दोनों दलों की राजनीति का एक आधार है, बांटो और मलाई खाओ। कांग्रेस और NCP के दलों के भीतर आपसी दंगल है और दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जोर आजमाइश चल रहा है। दोनों पार्टियां एक-दूसरों को हैसियत दिखाने के लिए बिसात बिछा रहे हैं। जहां कार्यकर्ताओं में, गठबंधन में ही बंटवारा है वो महाराष्ट्र को एकजुट भला कैसे कर सकते हैं। ये संस्कार छत्रपति शिवाजी के बिलकुल नहीं हैं। उन्होंने तो समभाव और सद्भाव से राष्ट्र सेवा का मार्ग दिखाया है।
इससे पहले मोदी ने महाराष्ट्र के बीड जिले के परली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने का विरोध करने वालों के बयान इतिहास में दर्ज होंगे। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के पास वैसे लोगों को दंडित करने का मौका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा नीत गठबंधन 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?