दिल्ली Delhi में चिड़ियाघर Zoo घूमने गए एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया कि पूरे प्रबंधन समेत वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।दिल्ली Delhi में घूमने-फिरने के लिए चिड़ियाघर Zoo आया एक युवक अचानक सबके बीच से निकलकर शेर Lion के बाड़े में कूद गया।
युवक को शेर के सामने छलांग लगाते देख चिड़िघर में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बताया कि इससे पहले कि वहां मौजूद लोग उसे रोक पाते, वह बाड़े के अंदर कूद गया और सीधा शेर के सामने जाकर बैठ गया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक शेर के सामने बैठा रहा, लेकिन शेर ने उसे कुछ नहीं किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स जानबूझकर बाड़े में कूदा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। वह शेर के पास जाकर बैठ गया था। करीब एक मिनट के विडियो में शख्स पहले बाड़े में खड़ा रहा और फिर वहीं शेर के सामने बैठ गया। इस दौरान शेर कोई हरकत नहीं कर रहा था। बाद में शेर पास आकर शख्स को सूंघ भी रहा था।
आनन-फानन में चिड़ियाघर के सुरक्षाकर्मी भी बाड़े में कूद पड़े और शख्स की जान बचा कर उसे सुरक्षित बाहर लाया। बताया जा रहा है कि वह शख्स मूलत: बिहार के चंपारण का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के सीलमपुर में रहता है। इस युवक का नाम रेहान खान है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल रेहान को पुलिस थाने ले गई है और पूछताछ की जा रही है।
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के पीआरओ रियाज खान ने कहा कि रेहान खान को गार्ड ने रोकने की कोशिश की फिर भी वह शेर का बाड़े में कूद गया। वह कहता रहा कि मैं मरने आया हूं, मुझे मत बचाओ। हम लोग मौके पर पहुंचे और उसे एक सीढ़ी दी लेकिन वह नहीं सुना। तब हम लोगों ने शेर को शांत कराया और उसे बचा लिया।
इसी तरह का एक वाकया दिल्ली के चिड़िया घर में सन 2014 में भी हुआ था। उस घटना में टाइगर ने युवक को मार डाला था। 10 मिनट तक टाइगर और युवक आमने-सामने डटे रहे, अंतत: उसने युवक को मार डाला था। हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम मकसूद था। मकसूद दिल्ली के ही आनंद पर्वत इलाके में स्थित एक गत्ता फैक्टरी में नौकरी करता था। वो मूलत: जयपुर (राजस्थान) रहने वाला था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?