हरियाणा विधानसभा चुनाव Haryana Assembly elections के प्रचार के आखिरी दिन एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी Narendra Modi ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भी 1964 में इसे हटाने का वादा संसद में किया था, लेकिन उसके नेता ऐसा नहीं कर सके। आखिरी दिन चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी सिरसा और रेवाड़ी में रैलियों को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा, ‘संसद में 1964 में डिबेट के दौरान देश के दिग्गज नेता नाराज थे। कांग्रेस में ही मतभेद थे। मांग थी कि आर्टिकल 370 को हटाया जाए और इस पर संसद में चर्चा हुई थी। उस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथ जोड़कर कहा था कि एक साल में इसे हटा लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’ इसके अलावा पीएम मोदी ने पंजाबी बहुल सिरसा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कपूरथला में जो नया नैशनल हाईवे बना है, उसे अब गुरु नानक देव मार्ग से जाना जाएगा।
मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे मौज-मस्ती करने के लिए पीएम की कुर्सी पर नहीं बिठाया है। मैं इस कुर्सी के लिए जिंदगी नहीं जीता हूं, बल्कि मैं देश के लिए जीता हूं। रेवाड़ी में साल 2013 की अपनी रैली को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में भारत को सक्षम और समर्थ सरकार देने का मैंने वादा किया था और ये वादा मैंने निभाया।
हरियाणा की पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा पांच साल पहले प्रदेश में घोटालों की खबरें ही हेडलाइन हुआ करती थीं। जमीन और भर्ती घोटालों को लेकर गिरफ्तारियों और प्रदर्शन की खबरें आम थीं लेकिन मनोहर लाल खट्टर की अगुआई में बीजेपी सरकार ने जमीन के बंदरबांट को बंद किया और जो लोग इसमें शामिल नजर आते थे उन पर शिकंजा कसना शुरू किया।
मोदी ने कहा कि बीते पांच सालों में 130 करोड़ भारतीयों के लिए अगर कुछ योगदान दे पाया हूं तो इसमें रेवाड़ी की मिट्टी के आशीर्वाद का अहम स्थान है। पीएम ने कहा, ‘तब मैंने कहा था कि भारत में ऐसी सरकार होनी चाहिए जो दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करे। आज हिंदुस्तान आंख झुकाकर नहीं, आंख मिलाकर बात करता है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?