पत्नी ने वेटर पति को शराब पीने से रोका तो उसने पत्नी की जान ले ली। उसके चेहरे पर घूंसा मारने के बाद सिर को दीवार में दे मारा।
आगरा Agra में शराब पीने पर पति को टोकना पत्नी की जान पर भारी पड़ गया। नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी 42 वर्षीय अमृता पति संजय के साथ ताजगंज क्षेत्र के हजजूपुरा स्थित एक मकान में किराये पर रहती थी। संजय यहां एक होटल में वेटर है। दोनों के तीन बेटियां हैं। एक की शादी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पति संजय शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने उसके शराब पीकर घर आने का विरोध किया। इसे लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पति-पत्नी में हाथापाई होने लगी। झगड़े के दौरान संजय ने पत्नी अमृता के चेहरे पर मुक्का मार दिया। इतना ही नहीं उसके सिर को पकड़कर दीवार में जोर से दे मारा। इससे उसका सिर फट गया और वो जमीन पर गिर पड़ी। उसके सिर से खून बहने लगा।
इसी बीच 13 वर्षीय पुत्री कमरे में पहुंची तो मां को खून से लथपथ देख चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। पड़ोसियों की मदद से घायल अमृता को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के दौरान रविवार को अमृता की मौत हो गई। मामले में नाबालिग बेटी ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत