पाकिस्तान (Pakistan) को उसका दुस्साहस आज बहुत भारी पड़ा है। भारतीय सेना (Indian Army) ने पाक अधिकृत कश्मीर (Pok ) में धुआंधार बमबारी कर 3 आतंकी कैंपों (Terrorist Camps ) को तबाह कर दिया है। इस कार्रवाई में 22 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भारतीय सैनिकों की शहादत के जवाब में पाकिस्तान के 5 सैनिक भी मारे गए हैं।
दरअसल, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से तंगधार सेक्टर में की गई गोलीबारी का जवाब देते हुए पीओके में जबर्दस्त हमला बोला है। रविवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ध्यान रहे कि पाकिस्तान की तरफ से यह हरकत ऐसे समय की गई है जब करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने का समय नजदीक आ रहा है। बहरहाल, पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए। वहीं, एक आम नागरिक की भी जान चली गई जबकि तीन अन्य नागरिक घायल हो गए।
बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की ओर से की गई कायराना हरकत के जवाब में भारतीय सेना ने पीओके के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया। भारतीय सेना की कार्रवाई में पीओके स्थित नीलम घाटी में सात टेरर कैंप्स तबाह हो गए। भारत की ओर से यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर के ठीक दूसरी तरफ पीओके में की गई है। सेना ने पीओके से संचालित आतंकी अड्डों पर तोपों से बम बरसाए।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में रविवार सुबह पाकिस्तान ने घुसपैठियों को भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश के दौरान सीजफायर उल्लंघन किया। पाकिस्तान की गोलीबारी में भारत के दो सैनिक शहीद हो गए। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत में एक मकान और एक चावल का गोदाम पूरी तरह तहस-नहस हो गया। वहीं, दो कारों एवं दो गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। दोनों गोशालाओं में 19 मवेशी और भेड़ें थीं


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?