रविवार के दिन लेडी गागा Lady Gaga ने सोशल मीडिया पर संस्कृत मंत्र को ट्वीट किया हैंl पोस्ट होने के साथ ही यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। लेडी गागा ने एक पोस्ट में लिखा है, ‘लोक समस्ता सुखिनो भवन्तुl’ इंटरनेट उनके ट्वीट को समझने की कोशिश कर रहा है। इस मंत्र का अर्थ हैं, ‘सभी प्राणी हर जगह खुश और स्वतंत्र रहे और मेरे जीवन के विचार, शब्द और कार्य किसी तरह से उस खुशी और उस स्वतंत्रता में सभी के लिए योगदान कर सकते हैं।’
लेडी गागा का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसे 73 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं और इसे लगभग 20 हजार बार रिट्वीट किया गया है। जबकि कुछ उपयोगकर्ता उसके ट्वीट से भ्रमित हो गएl इंटरनेट के एक वर्ग को खुशी हुई क्योंकि नेटिज़ेंस ने उनका हिंदू धर्म में स्वागत किया। वास्तव में कुछ उपयोगकर्ताओं ने कमेंट में ‘जय श्री राम’ लिखकर जवाब भी दिया।
लेडी गागा एक विख्यात गायिका हैं और अपने चार्टबस्टर्स पोकर फेस, बॉर्न दिस वे, मिलियन सीज़न और टेलीफ़ोन जैसे गानों के लिए जानी जाती है। लेडी गागा के दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं। लेकिन भारत में उनकी फैन फॉलोइंग उनके संस्कृत के ट्वीट के कारण आज के बाद बढ़ सकती है। कुछ ने खुश होकर कई मीम भी शेयर किए।
लेडी गागा इस समय एक संगीत कार्यक्रम में एक प्रशंसक के साथ डांस करते समय मंच से गिरने के बाद ठीक हो रही है। ‘पोकर फेस’ की गायिका लेडी गागा गुरुवार को चोटिल होने के बाद उनके लगभग पूरे शरीर का एक्स-रे किया गया थाlकठिनाइयों के बावजूद लेडी गागा ने अपने प्रशंसकों को ट्वीट के माध्यम से बताया की वह ठीक है। लेडी गागा एक अंतर्राष्ट्रीय गायिका हैंl उनके लाखों फैन्स हैंl जो उनकी आवाज को पसंद करते हैंl
खासकर भारतीय यूजर्स ने उनके इस ट्वीट का स्वागत किया है। बताते चलें कि लेडी गागा उन सितारों में से एक हैं जिन्हें युवा वर्ग सबसे ज्यादा पंसद करता है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त