महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-शिवसेना का गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ रहा है। उधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि शिवसेना-बीजेपी में जो तय हुआ था, उसी के अनुरूप हम आगे बढ़ रहे हैं। आगे जो कुछ भी तय होगा उसे सही वक्त पर आपको बताया जाएगा।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने निर्णायक फैसला दिया है, उन्हें हमसे अपेक्षाएं हैं, अगले 5 सालों में हम इन उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे का विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ’15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क किया और वे हमारे साथ आना चाहते हैं। अन्य भी आ सकते हैं लेकिन ये 15 हमारे साथ आएंगे। इनमें से ज्यादातर बीजेपी या शिवसेना के बागी हैं।’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दो नतीजों ने तो हमें हैरान कर दिया, सतारा लोकसभा सीट पर हुआ उपचुनाव और परली विधानसभा सीट। हमारे 6 मंत्री चुनाव हार गए। हम शुक्रवार को इस पर मंथन करेंगे। आज का दिन तो विजय का जश्न मनाने का है और यह हमें करने दीजिए।’
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘महायुती में विश्वास जताने के लिए जनता का आभार, आशा करता हूं कि उम्मीदों पर खड़ा उतरूंगा।’ उधर, बीजेपी की सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ’50-50 का फॉर्म्युला पहले ही तय हो गया था। नतीजे आने के बाद बीजेपी से अब सिर्फ इस बात पर चर्चा होगी कि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?