उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के 11 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। अलीगढ़ की इगलास Iglas विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा BJP प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने बसपा के प्रत्याशी अभय कुमार बंटी को 25937 वोटों से हरा दिया है।
बसपा उम्मीदवार को 49736 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार उमेश कुमार को 10795 वोट मिले हैं, भाजपा उम्मीदवार राजकुमार सहयोगी को 75472 वोट मिले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शोषित पार्टी के उम्मीदवार हरिष कुमार ढांगर को 2762 वोट मिले, लोक दल के उम्मीदवार मुकेश कुमार को 4783 वोट मिले।
वहीं स्वतंत्र जनताराज पार्टी के उम्मीदवार पुष्पेंद्र सिंह को 1086 वोट मिले हैं। इसके अलावा भारतीय भाईचारा पार्टी के उम्मीदवार विकास अलियास विकास कुमार को 503 वोट मिले हैं। जबकि 1087 लोगों ने नोटा दबाया है। विधायक रहे राजवीर दिलेर के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद इगलास विधानसभा सीट रिक्त चल रही थी। 21 सितंबर को चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत