हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन की सरकार बनेगी। मनोहर लाल मुख्यमंत्री होंगे जबकि जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम होंगे। मनोहर लाल शनिवार को राज्यपाल से मिलेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने निवास पर रात नौ बजे बैठक बुलाई। इस बैठक में हरियाणा सरकार के गठन का फाइनल ब्लू प्रिंट तैयार हुआ। इसके लिए मनोहर लाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री और संगठन महामंत्री सभी को बुलाया गया है। इसके अलावा जजपा के प्रमुख दुष्यंत चौटाला भी बैठक में शामिल रहे।
बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि डिप्टी सीएम जजपा का होगा। भाजपा को निर्दलीयों ने भी समर्थन दिया है। इस बैठक में सरकार के गठन का खाका तैयार हुआ। इसमें यह तय हुआ कि सरकार में कितने मंत्रियों को जगह देनी है। जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने सरकार में शामिल होने के लिए हामी भर दी।
उन्होंने अपने वरिष्ठ साथी नारनौंद से चुनकर आए रामकुमार गौतम और विधायक दल के उपनेता ईश्वर सिंह को मंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मनोहर लाल नई सरकार के गठन के लिए अपनी राय दी। उन्होंने अपनी पार्टी से चुनकर आए विधायकों के नाम को आगे बढ़ाया।
सूत्रों के मुताबिक दुष्यंत चौटाला ने खुद को कैप्टन अभिमन्यु को हराकर आए रामकुमार गौतम साथ में गुहला से जीत कर आए ईश्वर सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री पद की शपथ मनोहर लाल शनिवार को लेंगे या फिर दीपावली के बाद, यह राज्यपाल से मिलने के बाद तय होगा। यह भी तय होना बाकी है कि मनोहर अकेले शपथ लेंगे या उनके साथ बाकी मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। वैस इस बात की संभावना ज्यादा है कि शपथ ग्रहण दीपावली के बाद होगा।
शनिवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। मनोहर लाल को विधायक दल का नेता बनाने के दौरान किसी तरह की असहज स्थिति न आए इसके लिए आलाकमान की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को साथ भेजा जाएगा। पिछली सरकार में अहीरवाल के कुछ विधायकों ने विरोध किया था। इस बार ऐसी कोई स्थिति न बने, इसके लिए पहले से ही तैयारी पूरी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?