हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी भले ही बहुमत से चूक गई लेकिन वह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। अब वह निर्दलीय विधायकों के समर्थन से फिर से सरकार बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जल्द ही राज्यपाल सत्यनारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, खट्टर दिवाली से पहले शुक्रवार को सीएम पद की शपथ लेंगे।
इस बीच बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है। संसदीय बोर्ड ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार गठन पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। संसदीय बोर्ड में फैसला हुआ कि दोनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री नहीं बदले जाएंगे यानी हरियाणा में खट्टर और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी 40 सीटें मिली है। इस तरह वह बहुमत के आंकड़े 46 से 6 सीट पीछे है। बीजेपी इसकी भरपाई निर्दलियों से करने की कोशिश कर रही है। 7 निर्दलीय विधायकों ने जीत हासिल की है। अतेली सीट का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
इस बीच सिरसा से जीत हासिल करने वाले हरियाणा जनहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा ने दावा किया है कि उनके भाई के साथ-साथ 6 निर्दलीय विधायक भी बीजेपी को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा 6 निर्दलीय विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो चुके हैं। गोविंद कांडा ने कहा कि इस बार के रिजल्ट बिल्कुल 2009 की तरह हैं। उस बार कांग्रेस 40 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी तो इस बार उसकी जगह बीजेपी है। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद इतिहास दोहराया जा रहा है। तब उनके भाई ने कांग्रेस की सरकार बनवाई थी, इस बार बीजेपी की बनवाएंगे।
बता दें कि हरियाणा में बीजेपी ने 40, कांग्रेस ने 31 और जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके आईएनएलडी और हरियाणा लोकहित पार्टी को 1-1 सीट मिली है। 7 सीटों पर निर्दलियों ने जीत का परचम लहराया है। दोपहर तक जब बीजेपी 40 के आंकड़े से नीचे थी तो जेजेपी को किंगमेकर माना जा रहा था। लेकिन फाइनल फिगर आने के बाद अब निर्दलीय विधायक किंगमेकर बनकर उभर हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत