भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को दावा किया कि प्रदेश में जल्द ही सरकार का गठन होगा। फडणवीस का बयान ऐसे समय आया है जब उनकी पार्टी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू भी नहीं हो सकी है तथा मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के बीच विवाद पैदा हो गया है। यही कारण है कि 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बावजूद सरकार बनाने को लेकर गतिरोध जारी है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पास सदस्यों की संख्या 161 है जो बहुमत के 145 के आंकड़े से अधिक है। गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘यह जल्दी समाप्त होगा और तुरंत एक नई सरकार का गठन किया जाएगा।’’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकोला में कहा कि मुझे लगता है कि सरकार के गठन में गतिरोध जल्द ही समाप्त हो जाएगा, अंत में सभी को राज्य के लोगों के लाभ के लिए काम करना होगा। मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्द बनेगी।
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य में उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां बेमौसम बारिश के कारण फसल नष्ट हुई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि फडणवीस ने रविवार को अकोला में किसानों से मुलाकात की और नष्ट फसलों का मुआयना किया।
शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुलाई गई मंत्रियों की बैठक में शिवसेना के मंत्री शामिल नहीं हुए। फडणवीस ने महाराष्ट्र में भीषण बरसात से किसानों को हुए नुकसान और क्षतिपूर्ति पर विचार विमर्श को लेकर कैबिनेट उपसमिति की बैठक बुलाई थी। शिंदे ने कहा कि वह औरंगाबाद जा रहे हैं और सीधे खेतों में जाकर किसानों से मिलेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?