गाजियाबाद में शादी के 13 साल बाद निसंतान दंपती कोमला औलाद का सुख किस्मत ने एकाएक छीन लिया। मासूम भाई-बहन को गोद लिए दो महीने बाद ही उनके असल बाप ने वापस छीन लिया। बच्चे वापस लेने के लिए हत्या का झूठा आरोप लगाया। बच्चे लौटाने के दौरान दंपती आंसू रोक नहीं पाए। यह नजारा देख मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गई। पुलिस ने दंपती को ढांढस बंधाया।
मूलरूप से जिला फिरोजाबाद के सेमरा अतिकाबाद निवासी प्रदीप व सुनीता पति-पत्नी हैं। प्रदीप गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। शादी के 13 साल बाद भी संतान प्राप्ति न होने पर उक्त दंपती गोद लेने के लिए काफी समय से बच्चे की तलाश कर रहे थे। बहन कुसुम के जरिये प्रदीप का संपर्क उदलनगर, सिहानी गेट निवासी शीशपाल से हुआ। शीशपाल एमसीडी में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी ने गत 9 जून को बेटी खुशी को जन्म दिया, जबकि तीन साल का बेटा आभास पहले से था। खुद नौकरी करने तथा पत्नी के मानसिक रूप से बीमार होने के कारण शीशपाल दोनों बच्चों को प्रदीप को गोद देने के लिए राजी हो गए। लिखापढ़ी के बाद दोनों मासूम निसंतान दंपती को गोद दे दिए गए।प्रदीप व उसकी पत्नी सुनीता दोनों मासूमों को अपने साथ फिरोजाबाद ले गए और उन्हें अपनी औलाद की तरह पालने लगे। करीब 15 दिन पहले शीशपाल ने प्रदीप की बहन कुसुम पर बच्चे वापस करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर शीशपाल ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।पुलिस के मुताबिक दंपती द्वारा बच्चे वापस करने से इन्कार करने पर शीशपाल ने पुलिस को फर्जी सूचना दे दी कि प्रदीप ने उनकी पत्नी व बेटे की चाकूसे गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस पड़ताल में जुटी तो मामला बच्चों के वापस मांगने का निकला।
बात आगे न बढ़े इसके लिए दंपती दोनों बच्चों को लेकर शनिवार को सिहानी गेट थाने पहुंच गया, जहां लिखापढ़ी में दोनों मासूम लौटा दिए। बच्चे कलेजे से दूर होते ही प्रदीप और उसकी पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?