आगरा के खंदौली में हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली। चाबी ने देने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया के साथ मारपीट भी की। शुरुआत में पुलिस दुस्साहसिक घटना को मानने को तैयार नहीं थी। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिग सामने आने के बाद पुलिस ने बीस घंटे बाद डकैती का मुकदमा दर्ज किया।
खंदौली के उजरई पड़ाव निवासी दुर्गेश पुत्र राजेंद्र शुक्ला एक निजी कंपनी में चालक हैं। शनिवार रात 1.20 बजे वे आगरा से घर पहुंचे। खाना खाने के बाद वे प}ी कांति, बेटे भव्यांश और बेटी मानसी के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे। रात दो बजे छत के रास्ते उनके घर में नकाबपोश पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। कमरे का दरवाजा खुला था। बदमाश सीधे उनके कमरे में दाखिल हुए। इनमें से तीन बदमाशों के हाथ में तमंचे थे। उन्होंने दुर्गेश को कब्जे में कर लिया। हाथ पीछे की ओर बांधकर उसकी पीठ पर तमंचा लगा दिया। मारपीट कर अलमारी की चाबी मांगी। दो बदमाशों ने उनकी प}ी और बच्चों को तमंचा तानकर बंधक बना लिया। दो बदमाशों ने दूसरे कमरे में जाकर उनकी अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने के गहने और एक किग्रा चांदी समेट ली। इसके बाद बदमाश भाग गए। कंट्रोल रूम में सूचना देने पर रात तीन बजे पुलिस पहुंची।
उनसे कहा गया कि डकैती नहीं पड़ी। किसी से रंजिश निकालना चाहते हो तो बताओ। पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिग देखने पर उसमें पांच बदमाश भागते हुए दिख रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार को दोपहर थाने से पुलिस वहां पहुंची। चार बजे डॉग स्क्वाड बुलाया गया। इसके बाद रात दस बजे डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ खंदौली विजय कुमार सिंह ने बताया कि डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के पर्दाफाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
बदमाशों ने घर में लूटपाट के दौरान दुर्गेश की प}ी से अभद्रता की। मारपीट करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मजबूरी बताई कि अभी ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद उन्होंने केवल तमंचा तानकर उन्हें कब्जे में करके रखा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?