तेलंगाना Telangana के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को एक महिला अधिकारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेलंगाना में राज्य के राजस्व विभाग की एक महिला अधिकारी को उसके कार्यालय में एक व्यक्ति ने जिंदा जला दिया। कथित तौर पर वह व्यक्ति अपने भूमि रेकॉर्ड में त्रुटियों को दुरुस्त ना किए जाने को लेकर अधिकारी से नाराज था।
पुलिस ने कहा कि अब्दुल्लापुरमेट तहसील की तहसीलदार विजया रेड्डी अपने ऑफिस में थीं, उसी समय हमलावर वहां पहुंचा और उसने उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। महिला अधिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तहसीलदार बचाने की कोशिश में दो कर्मचारी घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस ने कहा कि हमलावर की पहचान सुरेश मुदिराजू के रूप में हुई है और इस घटना में वह भी झुलस गया और कार्यालय से बाहर भाग गया। झुलसे शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश भागवत और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई।
पुलिस ने कहा कि यह घटना तहसील में हुए लंच के दौरान घटी, जब कार्यालय में ज्यादा लोग नहीं थे। सुरेश इस बात से गुस्से में था कि अदालत के आदेश के बावजूद अधिकारी उसके भूमि दस्तावेज में त्रुटियों को दुरुस्त नहीं कर रहे थे। इस घटना से सरकारी अधिकारियों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और उन्होंने सुरक्षा की मांग की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?