पाकिस्तान में यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के अपने कमरे में सितंबर में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत मिली एक हिंदू मेडिकल छात्रा नम्रता चंदानी की अंतिम ऑटोप्सी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। आपको बता दें कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले इस मामले में हिंदू छात्रा का शव 16 सितंबर को लरकाना स्थित शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी (SBBMU) के हॉस्टल में उनके कमरे में सीलिंग पंखे से लटकता पाया गया था।
फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया कि हत्या के पहले नम्रता के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। नम्रता का शव 16 सितंबर की सुबह उनके हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया था। गले में एक रस्सी बंधी थी। नम्रता के भाई विशाल खुद कराची के मशहूर सर्जन हैं। उन्होंने शव देखने के बाद कहा था- यह खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या है। बीबी आसिफा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इसे खुदकुशी बताया था।
नम्रता की फाइनल ऑटोप्सी रिपोर्ट बुधवार को चांदका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (सीएमसीएच) ने जारी की। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नम्रता की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। बाद में उसका गला घोट दिया गया। रिपोर्ट पर सीएमसीएच की मेडिको लीगल ऑफिसर के दस्तखत हैं।
इससे पहले 30 अक्टूबर को नम्रता की डीएनए रिपोर्ट सामने आई थी। पुलिस ने कहा था कि नम्रता के शरीर और कपड़ों पर पुरुष डीएनए के अंश मिले हैं, जिसे कोर्ट में पेश किया गया था। अब ऑटोप्सी रिपोर्ट भी कोर्ट के सामने पेश की जाएगी।
इस ऑटोप्सी रिपोर्ट ने मृतका के भाई, जो कि खुद एक डॉक्टर हैं, के दावों को सही ठहराया। उन्होंने अपनी बहन की हत्या होने की बात कही थी। उनके अनुसार निमृता न तो अवसादग्रस्त थी न ही अपने जीवन से परेशान थी, जिससे वह आत्महत्या जैसा कदम उठाए। घटना को लेकर बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद सिंध सरकार ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। सिंध हाईकोर्ट (SHC) के निर्देश पर लरकाना जिला और सत्र न्यायाधीशों की निगरानी में हत्या की आगे की जांच जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?