हरियाणा के पंचकुला (Panchkula) में वर्ष 2017 में हुई हिंसा मामले में गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की राजदार हनीप्रीत (Honeypreet) इंसान को जमानत (Bail) मिल गई है | जमानत मिलने के बाद बुधवार देर शाम हनीप्रीत सीधे डेरा सच्चा सौदा (Dera Sachcha Sauda) के मुख्यालय पहुंची, यहां उसका भव्य स्वागत किया गया | हनीप्रीत के रिहाई (Honeypreet Bail) पर डेरा समर्थकों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी | बुधवार शाम बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर हनीप्रीत के आने का घंटों तक इंतजार करते रहे और जैसे ही उसका काफिला वहां पहुंचा जमकर आतिशबाजी की गई, स्वागत में नारे लगाए गए और मिठाइयां बांटी गई | इस दौरान हनीप्रीत ने किसी से बात नहीं की और सीधे ही वो उस क्वार्टर में चली गई जिसमें राम रहीम रहता था | गिरफ्तार होने से पहले राम रहीम इसी क्वार्टर में रहता था |
हनीप्रीत बुधवार को देर रात 30 वाहनों के काफिले के साथ डेरा सच्चा सौदा में पहुंची। यहां पहले से ही डेरा समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे और उनके आगमन के साथ ही डेरे में आतिशबाजी शुरू हो गई। हनीप्रीत के पहुंचने पर डेरे के अंदर समर्थकों ने धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा के नारे लगाए। हनीप्रीत का काफिला सीधे डेरा प्रमुख की गुफा ‘तेरा आवास’ के बाहर पहुंचा। यहां हनीप्रीत ने श्रद्धा में शीश झुकाया।
इसके बाद हनीप्रीत ने डेरा प्रमुख की माता नसीब कौर से भी मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत फिलहाल डेरा में ही रुकी है। अवतार माह के चलते डेरे में पहले ही लाइटिंग की गई थी।
बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद हनीप्रीत ने वकीलों से मुलाकात की और राम रहीम के केस की जानकारी ली | सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत और वकीलों के बीच बैठक काफी देर तक चली और इस दौरान किसी को भी वहां नहीं जाने दिया गया | बता दें कि बुधवार को पंचकुला कोर्ट ने हनीप्रीत को दंगा फैलाने और हिंसा के मामले में जमानत दे दी थी | यह हिंसा वर्ष 2017 में पंचकुला में हुई थी जब राम रहीम को दो साध्वियों से रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था | इस हिंसा में 41 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी | हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा को पुलिस ने तीन अक्टूबर, 2017 को गिरफ्तार किया था | तब से वो अंबाला सेंट्रल जेल में बंद थी |


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?