कानपुर Kanpur की 14 बैंकों के 3635 करोड़ रुपये के कर्जदार हीरा कारोबारी उदय देसाई Uday Desai भी सीबीआई CBI के शिकंजे में आ गए हैं। मंगलवार को दिल्ली से आई टीम ने बिरहाना रोड स्थित एक बैंक की मुख्य शाखा में छापा मारकर देसाई की लोन संबंधी फाइलों को जब्त कर लिया है।
सीबीआई ने शाखा प्रबंधक से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। यह कार्रवाई इतनी गोपनीय रही कि शाखा के कर्मचारियों तक को भनक नहीं लगी। सीबीआई ने मंगलवार को 7000 करोड़ से अधिक की बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में देश भर में 190 स्थानों पर छापामारी की थी। इसी क्रम में एक टीम बैंक की बिरहाना रोड स्थित मुख्य शाखा पहुंची।
तीन सदस्यीय टीम ने शाखा प्रबंधक से उदय देसाई की कंपनी फ्रास्ट इंटरनेशनल के लोन संबंधी दस्तावेज मांगे। उदय देसाई पर इस बैंक का 68 करोड़ रुपये का कर्ज है। करीब दो साल पहले यह खाता एनपीए हो गया था। कर्ज देने वाले बैंकों के कंसोर्टियम लीडर बैंक ऑफ इंडिया ने करीब दो माह पहले जांच के लिए सीबीआई को मामला रेफर किया था।
उदय देसाई की कंपनियों मैसर्स फ्रास्ट इंटरनेशनल लिमिटेड व फ्रास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व एनर्जी लिमिटेड समेत कई कंपनियों ने वर्ष 2002 से 2010 के बीच तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन लिया। वर्षों तक लोन की किस्तें ठीक चलने और लगातार लिमिट बढ़ने के बाद वर्ष 2018 में इनके खाते एनपीए होने लगे। वर्तमान में इनके 14 बैंकों में इतने ही खाते एनपीए हो चुके हैं।
लगातार डिमांड नोटिस जारी करने के बाद भी इनकी कंपनियों से लोन की रकम वापस नहीं हुई तो बैंकों ने सख्ती शुरू की। तमाम बैंकों ने मुंबई, कानपुर और गुड़गांव स्थित संपत्तियों को कब्जे में ले लिया है। कई संपत्तियां अभी जब्त होने की स्थिति में हैं और कई नीलामी की प्रक्रिया में चल रही हैं।
रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी के बाद शहर के दिग्गज हीरा कारोबारी उदय देसाई की कंपनी के खातों का एनपीए होना दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले विक्रम कोठारी के सात बैंकों के 3695 करोड़ रुपये से लोन खाते एनपीए हो गए थे। बाद में सीबीआई ने इन्हें गिरफ्तार भी किया था। कोठारी अभी जमानत पर हैं। उदय देसाई के 3635 करोड़ के लोन खाते एनपीए हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?