कैथोलिक डायोसिस ऑफ मैसूरू Mysuru के बिशप केए विलियम्स Bishop KA William के खिलाफ हत्या, यौन उत्पीड़न, प्रताड़ना और वित्तीय अनियमितता के कई मामले दर्ज हैं।कर्नाटक के मैसूर में अलग-अलग जगहों से करीब 37 पादरियों ने मिलकर वैटिकन में पोप फ्रांसिस Pope Francis से मैसूर के बिशप के. ए. विलियम को उनके पद से हटाने की माँग उठाई है।
बंगलूरू में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि रॉबर्ट रोसारियो ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राबर्ट ने यह भी बताया कि विलियम्स ने भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति जुटाई है।
राबर्ट ने विलियम्स पर आरोप लगाये कि विलियम्स ने जिले की 17 महिला पादरियों का यौन उत्पीड़न कर चुका है। इसके अलावा उसने गैरकानूनी ढंग से धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने बताया कि विलियम्सस ने एक कार खरीदी जिसे कुछ ही दिनों के अंदर एक महिला को तोहफे में दे दिया।
पोप फ्रांसिस को लिखे गए पत्र में बिशप पर ओडीपी में बतौर स्टाफ कार्यरत एक ऐसी महिला से शादी करने का आरोप हैं। जिसकी पूर्व में अपने पहले पति से एक बेटी थी और बाद में बिशप से संबंधों के कारण एक बेटा भी हुआ। पादरियों का आरोप है कि बिशप अब भी इसी महिला के साथ रहते है और दोनों बच्चों समेत उसकी देख-रेख करते है।
बिशप विलियम्स के खिलाफ मुंबई के एसोसिएशन ऑफ कंसर्नड कैथोलिक समूह ने मैसूरु पुलिस के पास एक महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उनके खिलाफ पोप फ्रांसिस से भी लिखित शिकायत की गई है।एक वीडियो में महिला ने विलियम्स और बाकी पुजारी लेस्ली मोरिस पर यौन उत्पीडन के आरोप लगाए है। जारी किए गए वीडियो में महिला ने दावा किया है कि साल 2013 से 2018 तक परिवार आयोग के साथ काम कर रही थी। महिला ने आगे कहा कि साल 2017 में विलियम्स के कार्यभार संभालने के बाद से ही मुझे कई बुरे अनुभव हुए है। उसने कहा कि विलियम्स ने मुझे समझौता करने के लिए कहा। महिला ने 2018 में नौकरी छोड़ दी लेकिन, विलियम्स ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उसके परिवार को सदस्यों को धमकी दी गई।
महिला का कहना है कि 27 जुलाई 2018 को मेरे कार्यालय में तीन लोग आए। मुझे विलियम का फोन आया। उन्होंने कहा कि मुझे उन लोगों के साथ जाना होगा क्योंकि मेरे परिवार के एख शख्स की जान खतरे में है। मैंने जब जाने से इनकार किया तो मुझे मेरे बेटे का वीडियो दिखाया गया। जब मैंने अपनी मां को फोन किया तो ये सच निकला। मैं उनके साथ गई। वह मुझे एक जगह पर ले गए। मेरा फोन छीन लिया गया। इन तीन लोगों में विलियम्स, लेस्ली मॉरिस और एक और पुजारी विजयकुमार शामिल थे। महिला ने बताया कि उन सभी ने उसके फोन से सारा डाटा मिटा दिया।
वहीं बिशप विलियम्स ने उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें आधारहीन बताते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, महिला के लगाए सभी आरोप गलत हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?