अयोध्या फैसले को देखते हुए ताजमहल और आगरा किला पर सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। ताज में अंदर सीआईएसएफ तैनात है। दो घेरे पुलिस ने बनाए हैं। किले में तीनों घेरे पुलिस के रहेंगे। पर्यटन पुलिस को खास तौर से अलर्ट किया गया है।
डॉग स्कवैड, बम डिस्पोजल स्कवैड ने शुक्रवार को ताज में ड्रिल की। शनिवार सुबह से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पीएसी को भी लगा दिया है । सिकंदरा, एत्मादउद्दौला और फतेहपुर सीकरी में भी थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी स्मारकों के गेट पर पर्यटकों की सहायता से भी पुलिसकर्मी रहेंगे।
अगर किसी को कोई जानकारी करनी है तो पुलिस की ओर से मुहैया कराई जाएगी। किला और ताज पर पर्यटन थाना पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है। थाना ताजगंज, सदर, एत्मादउद्दौला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी को एसएसपी बबलू कुमार ने अलग से निर्देश दिए हैं कि पर्यटकों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। पिछले शनिवार को 30 हजार पर्यटक आए थे।
शहर के प्रमुख धर्मस्थलों पर स्वाट के कमांडो लगा दिए गए हैं। पीएसी भी तैनात की गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की अलग से समीक्षा की है।
धर्मगुरुओं से पुलिस अधिकारी देर रात तक फोन पर बात करते रहे। उनसे कहा गया कि वे लोगों को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करते रहें। सभी धर्मस्थलों की शुक्रवार से ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सीओ छत्ता, सीओ सदर, सीओ कोतवाली को खास तौर से इसके लिए अलर्ट किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?