
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए देश भर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रधान न्यायाधीश समेत संविधान पीठ में शामिल सभी जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी दिल्ली और मुंबई में भी सुरक्षा बलों को अत्यधिक सतर्क रहने को कहा गया है। दोनों ही जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली में निजी स्कूलों को भी बंद रखने की सलाह दी गई है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
फैसला सुनाने वाली संविधान पीठ में शामिल अन्य चारों जजों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजर रखी जा रही है। किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या को किले में बदल दिया गया है। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। पीएसी और अर्धसैनिक बलों की 60 कंपनियां तैनात की गई है। प्रत्येक कंपनी में 90-125 जवान हैं। रामजन्मभूमि, राम जन्मभूमि न्यास और अन्य इलाकों में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर में जगह-जगह लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। एडीजी (अभियोजन) आशुतोष पांडे ने कहा कि अयोध्या में राम लला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने भी अर्धसैनिक बलों के चार हजार जवानों को उत्तर प्रदेश भेजा है। रेलवे पुलिस ने अपने जवानों की छुटिट्यां रद कर दी है और 78 बड़े स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
महाराष्ट्र में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यहां 18 नवंबर तक निषेधाज्ञां लगा दी है। पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह एकत्र होने पर रोक लगा दई गई है।मध्य प्रदेश सरकार ने भी सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को सभी स्कूल,कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। राजस्थान सरकार ने भी पुलिस के साथ ही सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है।केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लगा दी गई है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है। स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने को गया है। कर्नाटक सरकार ने भी शनिवार को स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?