
राजस्थान के भरतपुर में एक सरकारी महिला डाॅक्टर ने अपने डाॅक्टर पति के अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट और उसके आठ साल के बेटे को जिंदा जला डाला। महिला डाॅक्टर को पति और रिसेप्शनिस्ट के बीच अवैध संबंधों का शक था। महिला डाॅक्टर के साथ उसकी सास भी इस काम में शामिल थी। रिसेप्शनिस्ट और उसके बेटे की मौत हो गई है, वहीं पुलिस ने डाॅक्टर व उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला डाॅक्टर सीमा गुप्ता के पति डॉक्टर सुदीप गुप्ता और रिसेप्शनिस्ट दीपा के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई है। सीमा गुप्ता और उसकी सास सुरेखा गुप्ता गुरुवार को दीपा के मकान पर पहुंची। उस समय दीपा का बेटा शौर्य स्कूल से आया ही था। सीमा और दीपा के बीच काफी झगड़ा हुआ और इसके बाद सीमा और सास सुरेखा गुप्ता कमरे मे आग लगा कर बाहर आ गई और दरवाजा बंद कर दिया। बाहर आकर दोनों से कह रही थी, हमने लगाई आग कोई बचा सको तो बचा लो।
यहीं से डॉ. सीमा ने अपने पति को फोन कर आग लगाने की जानकारी भी दी। दीपा के पड़ोसियों के अनुसार, आगजनी के पहले दीपा ने अपने भाई को बुलाया था और उसे आग लगने की बात कह रही थी। उसका भाई अनुज वहां पहुंचा और आग लगे घर में घुस कर बहन और भांजे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सके। घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपा और उसके बेटे शौर्य की मौत हो गई, वहीं अनुज को जयपुर रेफर कर दिया गया। यहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और सीमा व सुरेखा से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर दंपति में से डॉ. सीमा गुप्ता श्रीराम अस्पताल चलाती हैं। जबकि डॉ. सुदीप गुप्ता राजकीय आरबीएम अस्पताल में फिजीशियन हैं। करीब दो साल पहले श्रीराम अस्पताल में दीपा नाम की युवती एक रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। इसी दौरान डॉक्टर सुदीप और रिसेप्शनिस्ट दीपा के बीच मेलजोल काफी बढ़ गया।
पुलिस ने बताया कि इस बात की जानकारी सुदीप की पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता को लग गई। तब डॉ. सीमा ने रिसेप्शनिस्ट दीपा को नौकरी से निकाल दिया। हालांकि इसके बाद भी डॉ. सुदीप और दीपा का मिलना-जुलना जारी रहा। इससे नाराज डॉक्टर सीमा गुप्ता ने अपनी सास के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?