उत्तर प्रदेश के कासगंज में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां पांच वर्षीय बच्ची को सुअर ने मार डाला। मासूम को बचाने गए एक युवक को भी सुअर ने हमलाकर घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
शहर की गंगेश्वर कालोनी में खुले में शौच को गई मासूम पर सुअरों ने हमला बोल दिया। खूंखार हुए सुअरों ने चबाकर मासूम को लहूलुहान कर दिया। बचाव को गए युवक भी पर हमला कर दिया।
मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस दर्दनाक घटना को देख हर कोई द्रवित दिखाई दिया। घटना के बाद पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।गंगेश्वर कालोनी निवासी माहीनूर (5) पुत्री हसरूद्दीन शनिवार की देर शाम घर के बाहर कालोनी में ही शौच के लिए गई। जब वह खाली प्लॉट पर शौच के लिए बैठी, इसी बीच कई सुअर वहां आ गए और मासूम पर हमला कर दिया।
सुअरों के हमले से मासूम चीखी चिल्लाई। सुअर मासूम को नोंच रहे थे। यह देखकर इकरार हुसैन बचाव के लिए दौड़ा। जब वह सुअरों को हटा रहा था तो खूंखार हुए कुछ सुअरों ने उस पर भी हमला बोल दिया। कॉलोनी के तमाम लोग लाठी डंडा लेकर सुअरों को भगाने दौड़े, तब तक मासूम बालिका का मांस नोंच कर सुअरों ने लहू लुहान कर दिया।परिजन मासूम को इलाज के लिए ले गए। लेकिन मासूम की स्थिति बेहद गंभीर थी, उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन मासूम के शव को देर रात्रि घर ले आए। मासूम की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।रविवार की सुबह डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी लवकुश गुप्ता और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?