भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने का फैसला किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। शिवसेना पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है।
उन्होंने कहा, हमें (भाजपा-शिवसेना) एक साथ काम करने के लिए महाराष्ट्र की जनता ने जनादेश दिया था, अगर शिवसेना इसका अनादर करना चाहती है और कांग्रेस-राकांपा के साथ सरकार बनाना चाहती है तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वहीं, देवेंद्र फडणवीस और अन्य भाजपा नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे।
बहुमत साबित करने को लेकर आज महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की मैराथन बैठक हुई। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल ने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि हम सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम आज शाम चार बजे दोबारा मिलेंगे और राज्यपाल के निमंत्रण पर फैसला लेंगे
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने का न्योता भेजा। भाजपा को 11 नवंबर यानी सोमवार रात आठ बजे बहुमत साबित करने का समय दिया गया था। वहीं संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना सरकार बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों की कुछ मुद्दों पर अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि भाजपा अभी तक इंतजार क्यों कर रही है, जबकि कम सीटों में उन्होंने अन्य राज्य में सरकार बनाई है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत